herzindagi
how to wear sidha pallu saree

Saree Fashion: सीधे पल्ले की साड़ी पहनते समय इन बातों का रखें ध्यान, तभी आप लगेंगी परफेक्ट

साड़ी पहनने से पहले जरूरी है कि आप इस बात का ध्यान रखें कि किस तरह से आपको साड़ी बांधनी है। ऐसा इसलिए क्योंकि यही चीजें लुक को परफेक्ट बनाती हैं।
Editorial
Updated:- 2024-08-21, 18:15 IST

साड़ी पहनने का शौक हम सभी को होता है। इसलिए हम अक्सर बाजार जाकर अच्छे डिजाइन और फैब्रिक की साड़ी खरीदते हैं। लेकिन जब इसे पहनने की बात आती है, तो इस बात को लेकर कन्फ्यूजन रहते हैं कि किस तरह इसे बांधे ताकि लुक अच्छा लगे। कई सारे लोग इसे उल्टे पल्लू में बांधना पसंद करते हैं, वहीं कई सारी महिलाएं इसे सीधे पल्लू में बांधना पसंद करती हैं। लेकिन हर कोई सीधे पल्लू में साड़ी नहीं बांध पाता है। ऐसे में आप आर्टिकल में बताए गए जरूरी चीजों का ध्यान रखें, ताकि जब आप साड़ी बांधें तो आप अच्छी लगे।

पल्ले की लंबाई का रखें ध्यान 

Sidha pallu saree looks

साड़ी बांधना पसंद है, तो इसके लिए जरूरी है कि आपको बांधने का सही तरीका भी आना चाहीए। अगर आप सीधे पल्ले की साड़ी को वियर कर सकती हैं, तो इसके लिए आपको पल्ले की लंबाई को सुनिश्चित करना होगा। यह पल्ला न ही ज्यादा छोटा होना चाहिए और न ही ज्यादा बड़ा होना चाहिए। इसकी लंबाई बराबर की होनी चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि तभी यह पहनकर अच्छा लगेगा। इससे साड़ी भी अच्छे से बंध जाएगी। 

साड़ी के फैब्रिक का रखें ध्यान 

Saree fabric

हर किसी साड़ी में आप सीधा पल्ला नहीं बना सकते। ऐसा इसलिए क्योंकि कई में यह पल्ला बनने के बाद अच्छा लगता है, तो कई बार यह अच्छा नहीं लगता है। इसके लिए आपको हमेशा हल्के और सॉफ्ट कपड़े की जरूरत पड़ती है। आप इसके लिए कॉटन, जॉर्जेट जैसे फैब्रिक को ले सकती हैं। इस फैब्रिक की साड़ी पहनने के बाद अच्छी लगती है। साथ ही, इसमें आसानी से सीधा पल्लू बन जाता है। 

इसे भी पढ़ें: Saree Fashion: साड़ी के ये कलर्स हर मौके पर आते हैं काम, मिलेगा बेस्ट लुक

एक्सेसरीज का रखें ध्यान

Saree style with accessories

आपके सीधे पल्ले की साड़ी अगर सही से नहीं बंध रही है, तो इसके लिए आप एक्सेसरीज का इस्तेमाल कर सकती हैं। मार्केट में आजकल कई सारी अलग-अलग डिजाइन की एक्सेसरीज मिलती है, जिसे आप साड़ी के साथ पहन सकती हैं। इसे आप सीधे पल्लू में लगाएंगी, तो अच्छी लगेगी। साथ ही, साड़ी की प्लीट्स भी अच्छे से बंध जाएगी।

इसे भी पढ़ें: Saree Fashion: साड़ी लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए इन टिप्स को करें फॉलो

जब आप अगली बार सीधे पल्लू का साड़ी पहने तो आर्टिकल में बताए गए टिप्स का ध्यान रखें। इससे आपका लुक भी अच्छा लगेगा। साथ ही, साड़ी सही तरीके से बंध जाएगी।

 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।