एक जैसे कपड़े पहनकर अधिकतर लड़कियां बोर होने लगती है और वह पुराने कपड़ों को या तो किसी को दे देती है या फिर उन्हें फेंक देती है। लेकिन अब आप पुराने कपड़े को नए अंदाज में पहनकर अपना नया और यूनिक लुक क्रिएट कर सकती हैं। अगर आप भी ऐसा करना चाहती हैं, तो यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिन्हें फॉलो कर आप ओल्ड कुर्ती या पुराने किसी भी कपड़े को नया लुक दे सकती हैं। आईए जानते हैं इन टिप्स के बारे में।
ओल्ड कुर्ती या पुराने कपड़े को ऐसे दें नया लुक
अगर आपके पास कुर्ती स्कर्ट सेट है और आप उसे एक से दो बार पहन चुकी है। लेकिन अब आपका उसड्रेस को पहनने का मन नहीं कर रहा है, तो आप अपनी स्कर्ट के साथ कंट्रास्ट शर्ट शामिल कर अपने लुक को नया लुक दे सकती हैं। शर्ट और स्कर्ट का यह पेयर वाकई आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगा। शर्ट के अलावा आप स्कर्ट के साथ ब्लाउज भी शामिल कर सकती हैं। आप चाहें तो स्कर्ट के साथ वाले कुर्ते को जींस के साथ भी पहन सकती हैं।
पुराने शार्ट फ्रॉक के साथ पेयर करें स्कर्ट या धोती
इसके अलावा अगर आपके पास शॉर्ट कुर्ती या शार्ट फ्रॉक पेटर्न टॉप है और अब वह पुराना हो गया है, तो आप उस टोप या कुर्ते को धोती के साथ पेयर कर सकती हैं। यह आपको नया और एलिगेंट लुक देने में मदद करेगा। यहीं नहीं आप इस फ्रॉक पैटर्न टॉप के साथ प्लाजो भी शामिल कर सकती हैं। इसके साथ एक्सेसरीज शामिल कर आप अपने लुक को कंप्लीट कर सकती हैं।
पुराने कुर्ते के साथ नया प्लाजो या मैचिंग स्कर्ट
आप चाहे तो अपने प्लेन कुर्ते के साथ बाजार से नया प्लाजो खरीदकर इसे नया लुक दे सकती हैं। यहीं नहीं आप उस पुराने कुर्ते के साथ मैचिंग स्कर्ट खरीद कर इसे भी नया लुक दे सकती हैं। आप मैचिंग दुपट्टा भी इसके साथ पेयर कर अपने लुक को यूनिक बना सकती हैं। आप चाहे तो अपने ग्रीन या किसी और कलर के कुर्ते के साथ जींस या लेगिंग्स भी ट्राई कर सकती हैं। यह भी आपको एक परफेक्ट लुक देने में मदद करेगा।
पुरानी धोती के साथब्लाउज और श्रग
अगर आपके पास स्टाइलिश धोती रखी हुई है, तो आप उसको थ्री पीस में कन्वर्ट कर सकती हैं। इसके लिए आप ब्लाउज और श्रग भी साथ में शामिल कर सकती है। यही नहीं आप अपनी प्लेन कुर्ती से ब्लाउज बनाकर धोती के साथ इस तरीके से पहनकर अपना जलवा बिखेर सकती हैं। आप चाहें तो ब्लाउज के साथ प्लाजो और श्रग भी शामिल कर सकती हैं। यह आपको यूनिक लुक देने में मदद करेगा।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit:myntra/MABISH by Sonal Jain/Pomcha/Stylum/LABEL ADITI HUNDIA
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों