Outfit Style Tips: हल्दी के लिए हर कोई येलो कलर चूज करता है। ऐसा इसलिए क्योंकि उस दिन पीला कलर पहनने का महत्व होता है। लेकिन अब ये ट्रेंड पूरी तरह से चेंज हो गया है। अब लोग येलो कलर की जगह हर कोई अलग-अलग चूज करता है। वरना एक थीम तैयार कर दी जाती है, वो उसी के हिसाब से कपड़ों को वियर करता है। अगर आप अपने लिए येलो कलर की जगह कोई और कलर सर्च कर रही हैं तो ये ऑप्शन आपको पसंद आएंगे।
मल्टीकलर चोली विद व्हाइट स्कर्ट (How To Choose Outfit Colour Haldi Function)
अगर आपको कुछ नए ट्रेंड के आउटफिट वियर करने हैं तो इसके लिए आप मल्टीकलर चोली विद व्हाइट स्कर्ट को वियर कर सकती हैं। इस तरीके का आउटफिट भी हल्दी फंक्शन में अच्छा लगता है। इससे लुक अलग नजर आता है साथ ही आपको कुछ नया ट्राई करने का मौका मिलता है। आप इसे खुद फेब्रिक खरीदकर भी डिजाइन करा सकती हैं। आप इसे चाहे तो बोहो स्टाइल में डिजाइन कराकर वियर कर सकती हैं। इस तरीके के स्टाइल भी आउटफिट में काफी अच्छे लगते हैं। मार्केट से खरीदने पर ये आउटफिट आपको 1000 से 2000 में मिल जाते हैं।
HZ Tips: इसके साथ फ्लावर ज्वेलरी की जगह आप स्टोन वर्क ज्वेलरी वियर कर सकती हैं।
लेवेंडर कलर लहंगा (Lehenga Designs For Haldi Function)
येलो कलर पहनकर बोर हो गई हैं तो ऐसे में आप लेवेंडर कलर लहंगा वियर कर सकती हैं। इसमें आपको नेट फेब्रिक वाला लहंगा भी मिलेगा। इसके अलावा आप सिल्क (हल्दी फंक्शन आउटफिट्स) या फिर वेलवेट लहंगा भी खरीद सकती हैं। इस तरह का डिजाइन भी हल्दी फंक्शन में काफी अच्छा लगता है और स्टाइल करने पर एक अलग ही लुक क्रिएट करता है। आप भी इस बार अपने हल्दी फंक्शन में इस कलर को ट्राई कर सकती हैं।
HZ Tips: इस कलर के लहंगे के साथ पिंक और रेड मिक्स फ्लावर ज्वेलरी वियर कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: हल्दी फंक्शन के लिए ये लेटेस्ट येलो कलर एथनिक आउटफिट्स होंगे बेस्ट
पिंक कलर को करें हल्दी पर ट्राई (Haldi Function Outfit Designs)
आप हल्दी फंक्शन में पिंक कलर के आउटफिट को भी वियर कर सकती हैं। इसमें आप शरारा या फिर साड़ी ऑप्शन चीज कर सकती हैं। ये दिखने में काफी अच्छा लगता (लहंगा कलर) है और येलो के साथ अच्छे से मैच होता है। आप भी इसे ट्राई कर सकती हैं और लुक को परफेक्ट तरीके से रेडी कर सकती हैं।
HZ Tips: इस कलर के आउटफिट के साथ आप पर्ल ज्वेलरी वियर कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: हल्दी सेरेमनी के लिए ब्राइड्स करें इन स्टाइलिंग टिप्स को फॉलो
हल्दी फंक्शन में आप इस बार येलो कलर के अलावा इन कलर को भी ट्राई करें। देखिएगा इसको स्टाइल करने पर आपका लुक काफी अच्छा नजर आएगा।
उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। अगर आपको स्टोरी से जुड़े कुछ सवाल हैं तो इसके लिए हमारे कमेंट सेक्शन पर अपनी राय साझा कर सकते हैं। आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें और जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit- Myntra
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों