7 नवंबर को दिवाली है और इस दिन घर की महिलाएं अपने सोने के गहने पहनना पसंद करती हैं। वैसे भी कहा जाता है कि इस दिन महिलाओं को सोने के गहने पहनकर अच्छे से श्रृंगार करना चाहिए क्योंकि इस दिन भगवान गणेश के साथ-साथ मां लक्ष्मी की पूजा भी होती है। मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए दिवाली वाले दिन महिलाओं 16 श्रृंगार करना चाहिए क्योंकि उन्हें घर की लक्ष्मी माना जाता है।
अगर आप अपने सोने के गहनों को फिर से चमकता हुआ देखना चाहती हैं लेकिन आप इसके लिए हजारों रुपये खर्च करने को तैयार नहीं है तो आप घर में ही इन 4 टिप्स को फॉलो करके अपने सोने के गहनों को एक नई चमक दे सकती हैं। सोना कभी खराब नहीं होता लेकिन समय के साथ उस पर धूल मिट्टी और गंदगी की वजह से उनकी चमक फीकी पड़ने लगती है। ऐसे में उन गहनों का इस्तेमाल करने का मन नहीं करता है।
सोने की मूर्तियां हो या फिर गहने ये कुछ समय बाद अपनी चमक खोने लगते हैं। दिवाली वाले दिन कुछ लोग सोने के सिक्के भी पॉलिश के लिए देते हैं लेकिन आप इन्हें भी घर में साफ कर सकती हैं। अगर आपके पास भी कुछ ऐसी सोने की चीजें हैं जिनकी चमक फीकी पड़ रही है तो आप उनकी चमक घर बैठे दोबारा पा सकती हैं। इसके लिए आपको बस इन 4 आसान टिप्स को फॉलो करना होगा।
Image Courtesy: Pinterest
टूथपेस्ट
टूथपेस्ट ना केवल दांतों को चमकाने के काम आता है बल्किा इससे फीके पड़ चुके सोने के गहने और सिक्कों को भी नई चमक मिल जाती है। आप अपने सोने के गहने और सिक्कों पर टूथपेस्ट लगाकर इसे साफ कर सकती हैं। है ना! बेहद ही आसान उपाय।
Read more: सोना खरीदने के लिए मशहूर है पूरे विश्व में ये मार्केट, इतना चमकता सोना आपको कहीं नहीं मिलेगा
टोमैटो सॉस
टोमैटो सॉस की मदद से भी आप अपनी सोने की चीजों को साफ कर सकती हैं। अगर आपको ज्यादा चमक चाहिए तो आप सोने की चीजों पर कुछ देर के लिए सॉस लगे रहने दीजिए और इसके बाद इसे कपड़े की मदद से साफ कर लीजिए फिर देखिए कैसे आपके गहनों की सोने की चमक वापस लौट आती है।
Image Courtesy: Pinterest
डिटर्जेंट
एक गहरे बर्तन में गर्म पानी लीजिए और उसमें डिटर्जेंट डालिए। सोने की चीजों को कुछ देर के लिए उसमें डुबा दीजिए। कुछ देर बाद उन्हें बाहर निकालकर ब्रश से हल्के हाथ से रगड़ लीजिए। इसके बाद साफ पानी में अपने गहनों और बर्तन को साफ कर लीजिए।
इन 5 टिप्स के अलावा कुछ लोग अपने सोने के गहने साफ करने के लिए एल्युमिनियम फॉयल का यूज़ भी करते हैं। अगर आप भी एल्युमिनियम फॉयल यूज़ करना चाहती हैं तो इसके लिए आपको एक लीटर पानी में एक चम्मच बेकिंग सोडा लेना होगा। उसके बाद जिन सोने के गहनों को साफ करना हैं उन्हें इस पानी में डाल दीजिए। इसके बाद फॉयल पेपर से इन्हें रगड़े। धीरे-धीरे आपके सोने गहने चमकने लगेंगे।
Image Courtesy: Pinterest
सोडा
अगर आपके सोने के गहनों की चमक खो गई है तो आप चाहें तो केवल बेकिंग सोडा से भी सोने के गहने और सिक्कों को साफ कर सकती हैं। सबसे पहले गर्म पानी में बेकिंग सोडा मिला लें। अब इसे सभी आभूषणों आदि पर लगाकर अच्छे से साफ कीजिए लेकिन हल्के हाथो से। बाद में साफ पानी से इन्हें धो लीजिए।
साथ ही हम आपको आपके सोने के गहनों का ध्यान रखने के लिए कुछ टिप्स भी दे देते हैं।
Image Courtesy: Pinterest
सोने के गहनों का ऐसे रखें ध्यान
अगर आप अपने सोने के गहने ज्यादा इस्तेमाल करती हैं तो इनकी सफाई भी नियमित कीजिए लेकिन ध्यान रखिए टूथ ब्रश जैसी चीजे सफाई के लिए इस्तेमाल ना करें क्योंकि ऐसा करने से गहनों पर स्क्रेच पड़ सकते हैं। किसी नर्म कपड़े से ही अपने गहनों की सफाई कीजिए।
जब आपको अपने गहने इस्तेमाल नहीं करने हों तो उन्हें अलग-अलग पाउच में संभालकर रख दीजिए। ऐसा करने से आपके गहने आपस में एक-दूसरे से रगड़ नहीं खाएंगे और लड़ियां आपस में उलझएंगी नहीं।
Recommended Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों