herzindagi
payal designs for  women hartalika teej

Hartalika Teej 2024 Payal Designs: हरतालिका तीज के मौके पर पैरों की शोभा बढ़ाएंगी पायल की ये खूबसूरत डिजाइंस

Silver Payal Designs : पैरों को खूबसूरत बनाने के लिए आप इनके आकार के हिसाब से पायल के डिजाइन को चुन सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2024-08-31, 18:13 IST

 

अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाना हम सभी चाहते हैं और इसके लिए हम आए दिन नए से नए ट्रेंडिंग चीजों को स्टाइल करना पसंद करते हैं। वहीं त्योहारों के खास मौके पर हम सभी ट्रेडिशनल वियर पहनते हैं। ऐसे में हरतालिका तीज आने वाली है और इस मौके पर हम सजना-सवरना पसंद करते हैं व पति की लम्बी आयु के लिए व्रत भी रखते हैं।

silver anklets

इस मौके पर पैरों में भी पायल को पहना जाता है। इसमें आपको अलग-अलग पैरों की शेप के अनुसार डिजाइंस देखने को मिल जाएंगे। तो आइये देखते हैं पायल की नई डिजाइंस। साथ ही, बताएंगे इन पायल को स्टाइलिश लुक देने के आसान टिप्स-

पर्ल डिजाइन पायल (Pearl Design Payal)

Pearl Design Payal

पायल में हैवी और एवरग्रीन डिजाइन ढूंढ रही हैं तो इस तरह की खूबसूरत मोतियों यानी पर्ल के डिजाइन वाली पायल को पैरों में पहन सकती हैं। देखने में इस तरह की पायल बेहद खूबसूरत नजर आती है। इसमें आपको गोल्डन कलर का वर्क भी किया हुआ मिल  जाएगा।

मल्टी कलर पायल डिजाइन 

multi color payal

पैरों की शोभा बढ़ाने के लिए आप रंग-बिरंगी पायल को पैरों में पेन सकते हैं। देखने में यह जितनी खूबसूरत नजर आती है, उतना ही यह लगभग सभी तरह के कलर वाले कपड़ों के साथ में बेस्ट नजर आने का काम करती हैं।

डोली डिजाइन पायल 

doli payal design

हैवी डिजाइन की पायल पैरों में पहनना चाहती हैं तो इस तरह की रंग-बिरंगी डोली वाले डिजाइन को चुन सकती हैं। देखने में इस तरह की पायल आपके पैरों की खूबसूरती को बढ़ाने का काम करेगी। इसमें आपको कुंदन डिजाइन में मैरून, रेड और ग्रीन कलर सबसे ज्यादा देखने को मिल जाएंगे। शादी या किसी त्योहार के लिए साड़ी के साथ में इस पायल को पहना जा सकता है।

इसे भी पढ़ें:  Payal Designs: छोटे पैरों की खूबसूरती को दोगुना करेंगी पायल की ये नई डिजाइंस, देखें तस्वीरें

हैवी स्टोन वर्क पायल डिजाइन 

stone payal design

मॉडर्न डिजाइन की पायल ढूंढ रही हैं तो इस तरह की बारीक साइज के स्टोन वाली पायल आपके लिए बेस्ट साबित हो सकती है। इसमें आपको कई सारे स्टोन वाले कलर्स देखने को मिल जाएंगे। आप चाहें तो इसमें अपने हिसाब से भी पेस्टल या डार्क कलर्स की पायल का डिजाइन अपने लिए कस्टमाइज करवा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Payal Designs: पैरों की शोभा बढ़ाएंगे पायल के ये नए डिजाइंस, देखें तस्वीरें

घुंघरू डिजाइन पायल 

ghunghroo payal ()

घुंघरू के डिजाइन पायल में सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं। घुंघरू की आवाज को शुभ माना जाता है। वहीं इस तरह की पायल में सबसे ज्यादा आपको असली सिल्वर में कई सारे डिजाइंस देखने को मिल जाएंगे। ज्यादातर इसमें फैंसी लुक के लिए चौड़े डिजाइन की पायल को पहना जाता है। वहीं डेली वियर या सिंपल लुक के लिए इसमें आपको हर तरह की चौड़ाई में अलग-अलग डिजाइन का कलेक्शन देखने को मिल जाएगा।

payal for foot

 

 

अगर आपको पायल की ये खूबसूरत डिजाइंस पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Image Credit: slumbees, artificial jewellery designs, amama

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
पैर में चांदी की पायल पहनने से क्या होता है?
चांदी की पायल पहनने के कई फायदे होते हैं। पैरों में होने वाले दर्द से आराम देने में भी चांदी की पायल मदद करती है। पैरों के खास प्रेशर प्वाइंट पर पायल की वजह से पड़ने वाला दबाव नसों को रिलैक्स करता है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।