
हरियाली तीज का त्यौहार कुछ ही दिनों में आने वाला है। ऐसे में अगर आप इस खास त्यौहार पर अपने लुक से घर में मौजूद सभी लोगों का दिल जीतना चाहती हैं, तो ये खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती हैं। आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से कुछ ऐसे मेकअप टिप्स बताएंगे, जिन्हें फॉलो कर आप इस साल हरियाली तीज पर अपने चेहरे की खूबसूरती को भी बढ़ा सकती हैं।
ब्यूटी एक्सपर्ट वर्षा के मुताबिक अधिकतर महिलाएं ऐसी होती हैं, जिन्हें मेकअप करने का बहुत शौक होता है। ऐसे में अगर आप इस किसी भी तीज त्यौहार पर घर पर मेकअप करने का सोच रही हैं, तो आप घर पर रहकर भी पार्लर जैसा मेकअप कर सकती हैं।

मेकअप करने के लिए आप सबसे पहले चेहरे की क्लींजिंग करें।
फेस वॉश से चेहरा धोने के बाद आप फेस पर मॉइस्चराइजिंग करें।
चेहरे पर मॉइस्चराइजिंग करने के बाद आप प्राइमर को अपने फेस पर लगाएं।
इसके बाद आप अपने चेहरे पर फाउंडेशन या बीबी क्रीम का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे आप स्पॉन्ज या ब्रश से ब्लेंड कर सकती हैं।
इसके बाद अपने चेहरे पर कंसीलर लगाएं, अब इसे फेस पाउडर से सेट करें।

यह भी पढ़ें: सावन के महीने में चेहरे को ऐसे बनाएं खूबसूरत, ये 2 फेस पैक आएंगे आपके काम
अब आप अपने गालों पर ब्लश और होठों को लिप लाइनर लगाकर लिपस्टिक लगा सकती हैं।
आप चाहें तो अपने मेकअप में आंखों का मेकअप भी शामिल कर सकती हैं।
आंखों का मेकअप करने के लिए आप आईशैडो, काजल, मस्कारा और लाइनर का इस्तेमाल कर सकती हैं।
मेकअप करने के बाद आप चाहें तो हाइलाइटर का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।
पूरा मेकअप करने के बाद आप अपने चेहरे पर सेटिंग स्प्रे का इस्तेमाल कर सकती हैं।
इन सभी आसान टिप्स की मदद से आप बिना पार्लर जाएं घर पर ही अपने चेहरे पर मेकअप कर सकती हैं। अगर आप ट्रेडिशनल या एथनिक ड्रेस पहनने का सोच रही हैं, तो अपने मेकअप के साथ आप अपनी पसंद की बिंदी भी माथे पर लगा सकती हैं। यह आपके चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने में मदद करेगी। आप अपने लुक को गॉर्जियस बनाने के लिए अपने आउटफिट के साथ एक्सेसरीज भी शामिल कर सकती हैं। यह आपके लुक को डिफरेंट और अट्रैक्टिव बनाने में मदद करेगी।
यह भी पढ़ें: Dusky Skin के लिए बेस्ट हैं ये 5 मेकअप हैक्स, चेहरे को बना देंगे खूबसूरत
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit - freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।