Green Sarees For Hariyali Teej 2024: एक्ट्रेसेस के ये ग्रीन साड़ी लुक हरियाली तीज पर करें ट्राई

Green Saree Designs: साड़ी लुक में सेलिब्रिटी की तरह खूबसूरत दिखना है तो इसके लिए आपको इनके स्टाइलिंग टिप्स का ध्यान रखना होगा। इससे आपका लुक इन्हीं की तरह से सुंदर दिखेगा।

 
celebs inspired green saree look

Hariyali Teej Green Saree Designs: साड़ी स्टाइल करना हम सभी को पसंद होता है। यही वजह है कि हम अक्सर अलग-अलग डिजाइन की साड़ी को त्योहार के हिसाब से खरीदकर पहनना पसंद करते हैं। लेकिन फिर भी सेलिब्रिटी की तरह सुंदर नहीं लगते हैं। इसके लिए जरूरी है कि आप इनके लुक्स को देखकर वैसे ही साड़ी को स्टाइल करें। साथ ही, प्रिंट का भी खास ध्यान रखें। इससे आपका लुक अच्छा लगेगा। साथ ही, आप सबसे अलग नजर आएंगी। चलिए आपको बताते हैं इस बार हरियाली तीज पर किस तरह की साड़ी को आप वियर कर सकती हैं।

दीया मिर्जा का ग्रीन साड़ी लुक (Dia Mirza Green Saree Look)

आप इस बार हरियाली तीज के खास मौके पर ग्रीन कलर की साड़ी को स्टाइल कर सकती हैं। इसके लिए आप दीया मिर्जा के साड़ी लुक से आइडिया ले सकती हैं। इसमें उन्होंने टिश्यू सिल्क साड़ी को स्टाइल किया है, जिसमें फ्लोरल वर्क हुआ है। आप भी इस तरह की साड़ी को बाजार से खरीदकर पहन सकती हैं। साथ ही, इसके साथ कॉइन डिजाइन वाली ज्वेलरी और ओपन हेयर स्टाइल बनाएं। यह साड़ी पहनने के बाद अच्छी लगती है। साथ ही, यह आप ऑफिस में भी आसानी से पहनकर जा सकती हैं। मार्केट में यह साड़ी आपको 800 से 1,000 रुपये में मिल जाएगी।

सोनाली सेहगल का ग्रीन साड़ी लुक (Sonali Sehgal Green Saree Look)

Sonali Sehgal Green Saree Look

तीज पर सबसे ज्यादा ग्रीन साड़ी पहनी जाती है। आप भी इसे ट्राई कर सकती हैं। इस तस्वीर में एक्ट्रेस सोनाली सेहगल ने ग्रीन साड़ी को वियर किया है। इस साड़ी को रॉ मेंगो ने डिजाइन किया है। इस तरह की साड़ी डिजाइन को मशरू कहते हैं। इसमें बॉर्डर पर स्ट्राइप डिजाइन क्रिएट किया जाता है, बाकी सारी साड़ी प्लेन होती है। इस तरह की साड़ी सिल्क फैब्रिक से तैयार की जाती है। इसलिए इसे बांधने में समय भी कम लगता है। आप भी कॉन्ट्रास्ट ब्लाउज के साथ इस तरह की साड़ी को वियर कर सकती हैं। मार्केट में इस तरह की मिलती-जुलती साड़ी आपको 500 से 1,000 रुपये में मिल जाएगी।

इसे भी पढें: टील ग्रीन साड़ी के साथ पहनें इन कलर के ब्लाउज, दिखेंगी अलग

अदिति राव हैदरी का सिल्क साड़ी लुक (Aditi Rao Hydari Silk Saree look)

Aditi Rao Hydari Silk Saree look

अगर शादी के बाद यह आपकी पहली हरियाली तीज है, तो इसमें आप अदिति राव हैदरी के इस सिल्क साड़ी लुक को क्रिएट कर सकती हैं। इसमें उन्होंने बड़े पैच वर्क वाली ग्रीन साड़ी को स्टाइल किया है। इसके साथ ब्लाउज भी एम्ब्रॉयडरी वर्क वाला पहना है, जो साड़ी के साथ अच्छा लग रहा है। आप भी ऐसे ही मिलती-जुलती साड़ी को खरीदकर स्टाइल कर सकती हैं। इसमें आपका लुक अच्छा लगेगा। साथ ही, आपको कुछ नया ट्राई करने को मिलेगा।

इस बार एक्ट्रेसेस के इन ग्रीन साड़ी (Green Saree Designs) को ट्राई करें। शायद आपका लुक पहले से बेहतर नजर आए। इसके साथ ही, आपको फैब्रिक में भी चेंज मिले।

इसे भी पढें: Silk Saree Designs: शादी के बाद पहले त्योहारों पर पहनें सिल्क साड़ी, देखें कुछ अलग डिजाइन

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit-Instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP