herzindagi
teej anarkali gown designs

Teej 2024 Anarkali Gown Designs: हरियाली तीज पर वियर करें अनारकली गाउन, दिखेंगी खूबसूरत

तीज पर पहनने के लिए एथनिक नहीं, बल्कि इंडो वेस्टर्न आउटफिट को स्टाइल करें। यह भी पहनने के बाद अच्छे लगते हैं। साथ ही, इसमें लुक भी कुछ अलग नजर आता है। 
Editorial
Updated:- 2024-07-27, 18:04 IST

तीज का त्योहार इस बार अगस्त के महीने में मनाया जाएगा। इस त्योहार के दिन महिलाएं अच्छे से तैयार होती हैं, और झूला झूलती हैं। वहीं कई सारी महिलाएं इस दिन व्रत करती हैं। यह त्योहार हर किसी के लिए खास होता है। इसी वजह से पहले ही इस त्योहार की तैयारियां होनी शुरू हो जाती है। महिलाएं इसके लिए पहले से ही कपड़े खरीदना शुरू कर देती हैं। लेकिन इस बार आप सूट की जगह गाउन खरीदें। चलिए आपको आर्टिकल में बताते हैं किस तरह के डिजाइन वाले गाउन को आप वियर कर सकती हैं।

तीज पर पहनें अनारकली गाउन

Teej anarkali gown look

आप तीज के त्योहार पर इस तस्वीर में दिखने वाले गाउन को वियर कर सकती हैं। इसमें आपको पेस्टल कलर के डिजाइन मिल जाएंगे। साथ ही, आपको इसमें प्रिंट भी इसमें मिल जाएंगे। इस तरह के गाउन में लुक अच्छा लगेगा। इसमें आपको कट स्लीव्स से लेकर फुल स्लीव्स हर तरह के डिजाइन मिल जाएंगे। इसके अलावा इसमें घेर भी ज्यादा मिलेगा। इससे गाउन और भी अच्छा लगेगा। इस तरह के गाउन आप मार्केट से आप 500 से 800 रुपये में खरीद सकते हैं। 

प्लेन अनारकली गाउन करें वियर 

Plane work anarkali look

प्लेन अनारकली गाउन को भी आप तीज पर वियर कर सकती हैं। इस तरह के गाउन आपको मार्केट में आसानी से मिल जाते हैं। इसमें नेकलाइन वर्क वाले गाउन को खरीदकर वियर कर सकती हैं। अगर इसे ट्रेडिशनल लुक की तरह क्रिएट करना है, तो आप इसके साथ दुपट्टे को वियर करें। इससे आपका लुक अच्छा लगेगा। मार्केट में इस तरह के अनारकली गाउन आप 1,000 से 1,500 रुपये में खरीद सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें: Office Look: ऑफिस में पहनें शिफॉन अनारकली सूट, देखें लेटेस्ट डिजाइंस

फ्लोरल डिजाइन वाला अनारकली गाउन

Floral work anarkali gown

आप इस बार तीज पर फ्लोरल वर्क वाले अनारकली गाउन को स्टाइल कर सकती हैं। इसमें आपको पूरे सूट में अच्छा प्रिंट मिलेगा। साथ ही, दुपट्टे में भी सेम प्रिंट मिलेगा। इसके अलावा आपको इसमें गोटा वर्क भी मिलेगा। इससे गाउन और भी सुंदर लगेगा। मार्केट से लेने पर इस तरह के गाउन आपको 1,500 से 2,000 रुपये में खरीद सकती हैं। 

इस बार तीज के खास मौके पर वियर करें ये अनारकली सूट। इसमें आपका लुक भी अच्छा लगेगा। साथ ही, आपको नया डिजाइन और स्टाइल ट्राई करने को मिलेगा।

इसे भी पढ़ें: क्या अनारकली सूट से जुड़ी ये रोचक बातें जानती हैं आप?

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit-Myntra

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।