जब भी हम कहीं जाने का प्लान करते हैं तो अपने लिए सबसे पहले अच्छे आउटफिट को सर्च करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि कपड़े अच्छे होंगे। तभी हमारी पर्सनेलिटी अच्छी दिखेगी। लेकिन इसके बाद भी हमें कुछ अधूरा सा नजर आता है। ऐसा इसलिए क्योंकि कई सारे कपड़ें ऐसे होते हैं जिनके साथ एक्सेसरीज अच्छी लगती है। साड़ी और लहंगा वियर करते समय भी हम अगर कमरबंद को अपने लुक में एड करेंगे तो यह काफी अच्छा लगेगा। साथ ही सबसे अलग नजर आएगा। चलिए आपको गोल्डन कमरबंद के अलग-अलग डिजाइन के बारे में बताते हैं।
अगर आपको कलरफुल पसंद है तो आप साड़ी या लहंगे के साथ इस तरह के कमरबंद को ट्राई कर सकती हैं। इसमें आपको हैंडवर्क के साथ स्टोन वर्क भी साथ में मिलेगा। साथ ही इसे हैवी दिखाने के लिए कुछ झालर भी दी गई हैं। इसमें घुंघरू भी लगते हैं। अगर आपको पसंद है तो इसे लगाएं। वरना इसे हटा भी सकती हैं। इस तरह के कमरबंद मार्केट में आपको 500 रुपये में मिल जाएंगे। जिसे स्टाइल करके आप खूबसूरत दिख सकती हैं।
साड़ी के साथ अगर आप कमरबंद पहनना पसंद करती हैं तो इसके लिए आप लेटेस्ट ट्रेंड के इस बेल्ट स्टाइल कमरबंद को वियर कर सकती हैं। इस तरीके के कमरबंद स्टाइलिश लुक के लिए परफेक्ट हैं। इसे आप कॉटन या सिल्क साड़ी में वियर कर सकती हैं। इसमें आपको चौड़े डिजाइन वाले बेल्ट कमरबंद डिजाइन भी मिल जाएंगे। साथ ही पतली बेल्ट वाले डिजाइन भी मार्केट में मिल जाएंगे। (चांदबाली इयररिंग्स डिजाइन)
इसे भी पढ़ें: Bangle Designs: प्लेन चूड़ियों के साथ खूब जचेंगे कंगन के ये खास डिजाइंस
लहंगा के साथ पहनने के लिए आप गोल्डन चेन डिजाइन वाले कमरबंद के इस डिजाइन को भी ट्राई कर सकती हैं। इसमें आपको एक पतली सी चेन मिलेगी। जिसमें लटकन लगी होगी। नीचे की तरफ सर्कल डिजाइन के फ्लावर बने होंगे। इससे ये हैवी लगेगी। लेकिन पहनने में बिल्कुल लाइट वेट होगी। इसे आप साड़ी, लहंगा या इंडो वेस्टर्न आउटफिट के साथ वियर कर सकती हैं। मार्केट में यह आपको 250 से 500 रुपये में मिल जाएगी।
इस बार आउटफिट के साथ गोल्डन कमरबंद को वियर करें। इसमें लुक भी अच्छा लगेगा। साथ ही आप अलग नजर आएगी। (झुमका डिजाइन)
इसे भी पढ़ें: शादी में लहंगे के साथ वियर करें ये न्यू डिजाइन वाले झुमके
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit-Myntra
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।