Jewellery Designs: रेड आउटफिट के साथ वियर करें गोल्ड ज्वेलरी के ये ट्रेंडी डिजाइंस, दिखेंगी सबसे अलग

लुक तभी कंप्लीट लगता है जब हम आउटफिट के साथ ज्वेलरी वियर करते हैं, जिसके लिए आपको कलर कंट्रास्ट का ध्यान रखना चाहिए।

golden jewellery designs for women

Jewellery Designs: लड़कियों को आउटफिट के साथ ज्वेलरी वियर करना बेहद पसंद होता है। इसलिए हम अक्सर अपने आउटफिट के साथ अलग-अलग डिजाइन और कलर की ज्वेलरी खरीदते हैं। कई बार ऐसा होता है कि, कुछ ज्वेलरी ड्रेस के कलर के हिसाब से मैच नहीं हो पाती। ऐसे में आप गोल्ड ज्वेलरी को वियर कर सकती हैं। रेड आउटफिट के साथ अच्छे से मैच होती है। इसमें आप ट्रेडिशनल से लेकर स्टाइलिश ज्वेलरी को वियर कर सकती हैं। चलिए बताते हैं कौन से डिजाइन आप कर सकती हैं स्टाइल।

टेंपल ज्वेलरी सेट (Jewellery Designs For Women)

Temple jewellery

अगर आप रेड आउटफिट वियर कर रही हैं तो उसके साथ आप टेंपल ज्वेलरी को स्टाइल कर सकती हैं। इसमें आपको चोकर नेकलेस के भी अलग-अलग डिजाइन मिल जाएंगे। साथ ही लॉन्ग नेकलेस सेट भी आपको मिल जाएगा। जिसे आप फेस्टिव सीजन या फिर शादी सीजन में वियर कर सकती हैं। इस तरह के नेकलेस साड़ी और सूट के साथ काफी अच्छे लगते हैं और रॉयल लुक के लिए आप इस तरह के नेकलेस को स्टाइल कर सकती हैं। इसके साथ आप चाहे तो टेंपल ज्वेलरी डिजाइन वाले मांग टीका को ले सकती हैं।

HZ Tips: इसमें आपको स्टोन वाली टेंपल ज्वेलरी भी मिल जाएगी।

बीड्स ज्वेलरी सेट

Beads jewellery designs

आप गोल्डन ज्वेलरी में बीड्स डिजाइन को भी ट्राई कर सकती हैं। इस तरह की ज्वेलरी स्टाइलिश के साथ-साथ क्लासी लगती हैं। इसकी खास बात ये होती (लेटेस्ट ज्वेलरी डिजाइन) है कि ये आपके किसी भी रेड कलर के इंडियन आउटफिट के साथ मैच हो जाती है। इसमें आपको सारे में बीड्स मिलते हैं। कानों के इयररिंग्स आपको छोटे मिलेंगे। मार्केट में इस तरह के सेट आपको 500 से 1000 रुपये में मिल जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: नेकलेस के ये लेटेस्ट डिजाइंस आपको देंगे स्टेटमेंट लुक

स्टोन स्टड ज्वेलरी

Stone stud jewellery

गोल्ड ज्वेलरी में स्टोन स्टड डिजाइन भी काफी अच्छा लगता है। आप इस तरह के डिजाइन को वियर कर सकती हैं। इसमें रेड स्टोन (ट्रेडिशनल लुक के लिए ज्वेलरी) की वजह से ये आपके आउटफिट के साथ मैच करेगा। इस तरह के सेट में आपको अलग-अलग डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। आप चाहे तो इस तरह के सेट में मिरर वर्क भी खरीद सकती हैं। मार्केट में ये आपको 500 से 1000 रुपये में मिल जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: स्टाइल करेंगी इस तरह की स्टाइलिश ज्वेलरी तो शादी के हर फंक्शन में दिखेंगी लाजवाब

गोल्ड ज्वेलरी का ट्रेंड दोबारा से वापस आ गया है इसलिए लड़कियां इन्हें वियर करती हुई नजर आ रही हैं। आप भी इसे ट्राई कर सकती हैं और खूबसूरत लग सकती हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Myntra

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP