गॉर्जियस लुक पाना चाहती हैं तो कुछ इस तरह स्टाइल करें अपनी रेड साड़ी

बॉलीवुड एक्ट्रेस के ये डिज़ाइनर साड़ी स्टाइल फॉलो कर आप भी उनकी तरह स्मार्ट और गॉर्जियस दिख सकती हैं।

  • Style Talk
  • Editorial
  • Updated - 2020-01-22, 13:50 IST
red saree fashion m

रेड कलर मोस्टली सभी का फेवरेट होता है और शायद हर एक लड़की के वार्डरॉब का हिस्सा भी। फिर शादी हो या पूजा पाठ हमेशा लड़किया रेड कलर को ही प्रयोरटी देती हैं। अगर रेड कलर आपका भी फेवरेट है और आपको साड़ी पहनना पसंद है, तो आपके लिए इन बॉलीवुड एक्ट्रेस की साड़ियों के बारे में जानना जरूरी हो जाता है जिनको पहनना आपका या किसी भी ब्राइड का सपना हो सकता है-

माधुरी दीक्षित

red saree fashion madhuri

धक- धक गर्ल माधुरी दीक्षित भले ही अब ग्लैमरस रोल नहीं करती, लेकिन रियल लाइफ में वो अभी भी ग्लैमरस दिखती हैं। स्पेशली साड़ी उनकी पर्सनॅलिटी को खूब सूट करती है। अगर आपको भी माधुरी स्टाइल साड़ी पसंद हैं तो आप इस लाइट वेट जॉर्जेट लहंगा साड़ी को खरीद सकती हैं ।जिसको स्कर्ट रफेल स्टाइल में फेमस डिज़ाइनर ‘अर्पिता मेहता’ ने डिज़ाइन किया है।

इसे जरूर पढ़ें-अनुष्का शर्मा की वो साड़ियां और ब्लाउज़ जो ट्रेंड में छाए रहे

माधुरी दीक्षित की यह रेड कलर जॉर्जेट साड़ी किसी पार्टी के लिए परफेक्ट ऑप्शन है। इसको स्कर्ट रफेल स्टाइल में डिज़ाइन किया गया है। इसकी एम्ब्रोडरी के लिए रिवेट मोती का यूज़ किया गया है।

काजोल

red saree fashion kajol

अगर आप कुछ अलग स्टाइल ट्राई करना चाहती हैं, तो काजोल के साड़ी कलेक्शन पर नज़र डालिये। जब सुपर स्टार काजोल ने यह दो रंग की हैवी एम्ब्रॉयडरी वाली साड़ी पहनी तो उनकी ब्यूटी देखते ही बन रही थी। यह साड़ी इंडियन फैशन डिज़ाइनर ऋतु कुमार के कलेक्शन का एक एंटीक पीस है।ऋतू कुमार सेलेब्रिटीस की फेवरेट डिज़ाइनर में से एक हैं जो पद्श्री अवार्ड से सम्मानित है।

करिश्मा कपूर

red saree fashion karisma

करिश्मा की यह सिंपल सोबर साड़ी भी किसी एक्सपेंसिव अटायर से कम नहीं है। सब्यसाची ब्रांड की यह साड़ी लाइटवेटेड है और बॉर्डर हैवी एम्ब्रॉयडेड। इसकी इसको मैरून कलर के हाई नैक ब्लाउज के साथ कैर्री किया है और ब्लाउज का डीप कट स्टाइलिश बैक नैक इसको परफेक्ट बना रहा है। अगर आप न्यू मैरिड हैं, तो कुछ इस तरह स्टाइल कर आप भी खूबसूरत दिख सकती हैं ।

प्रियंका चोपड़ा

red saree fashion priyanka

यह मौका था आकाश अम्बानी और श्लोका मेहता की इंगेजमेंट का जिसमे प्रियंका रेड कलर की शिफॉन साड़ी में नज़र आयी। जिसको मशहूर डिज़ाइनर जोड़ी अबू जानी और संदीप खोसला ने डिज़ाइन किया है। प्रियंका की इस प्योर रेड कलर साड़ी में कंट्रास्ट गोल्डन बॉर्डर और साथ में मिरर वर्क हैवी ब्लाउज है जिसको प्रियंका ने स्ट्रैपी डिज़ाइन कराया है। तो अब वेट किस बात का आप भी कुछ ऐसी स्टाइल की साड़ी ट्राई कीजिये और रेडी हो जाइये अपनी तारीफ सुनने के लिए।

दीपिका पादुकोण

red saree fashion deepika

'सब्यसाची मुखर्जी' डिज़ाइंड साड़ी हमेशा से दीपिका की फेवरेट रही हैं, फिर चाहे उनकी शादी का मौका हो या अवॉर्ड इवेंट। जब भी साड़ी पहनने की बारी आती है तो मोस्टली वह सब्यासाची ब्रांड ही चुनती हैं। और कुछ इसी तरह वो नज़र आयी 'लोकमत मोस्ट स्टाइलिश अवार्ड शो' में जिसमे उन्होंने रेड कलर फ्लोरल साड़ी पहनी थी।

इसे जरूर पढ़ें-Exclusive: अगर आपको भी पसंद हैं हैंडलूम साड़ियां तो एक्ट्रेस एकावली खन्ना के साड़ी कलेक्शन से लें इंस्पिरेशन

जिसके साथ दीपिका ने कंट्रास्ट ब्लाउज के बजाय डीप नेकलाइन मैचिंग ब्लाउज वियर किया हुआ था जो उनको डिसेंट लुक दे रहा था।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP