साल 2021 भी साल 2020 की तरह ही आधे लॉकडाउन में बीत गया। पर इसके बावजूद भी फैशन की दुनिया में कई नई चीजें आईं। जब कोरोना के मामले कम हुए, तो लोग सावधानी के साथ बाहर घूमते नजर आए। जिस कारण साल 2021 में हमें कई यूनिक और हटके ट्रेंड्स देखने को मिले, लोगों ने इन नए ट्रेंड्स को जमकर फॉलो भी किया।
अब साल 2022 दस्तक देने को है, ऐसे में इन ट्रेंड्स का जमकर बोलबाला होगा। नए होने के साथ-साथ ये ट्रेड्स आपको भीढ़ से अलग बनाएंगे। इतना हि नहीं इन ट्रेंड्स को फॉलो करके आप अपने लिए एक बहुत अच्छा लुक तैयार कर सकती हैं। तो आइए जानते हैं कि आखिर कौन से हैं वो फैशन ट्रेंड्स जिन्हें 2022 में फॉलो करके आप पाएंगी सबसे स्टाइलिश लुक।
पहले काफी समय तक टाइट फिटिंग जींस का चलन था। मगर 2021 में लोग ढीले और कंफर्टेबल पैंट पहना पसंद करते हैं। बैगी पैंट और जींस दोनों को ही लोगों के बीच बहुत फॉलो किया गया। बैगी पैंट कहीं भी सफर में आने-जाने के लिए बिल्कुल सही फिट बैठता है। यह पैंट आपको गर्मी और इरिटेशन से भी दूर रखता है।
साल 2022 में हमें कई डिजाइन के बैगी पैंट्स देखने का मौका मिलेगा, आप चाहें तो टॉप या टी-शर्ट के साथ इन बैगी पैंट्स कैरी कर सकती हैं। अगर आप इस तरह की जींस के साथ क्रॉप-टॉप कैरी करती हैं तो लुक और भी बेहतर खिलकर आता है। साल 2022 के लिए एक बैगी पैंट जरूर सेलेक्ट कर लें।
साल 2021 में महिलाओं के लिए हल्की हील वाले स्नीकर्स आने लगे, जिसे इंस्टाग्राम पर भी लोगों ने खूब पसंद किया। इसके बाद कई जाने माने सेलेब्स और इंफ्लुएंसर भी इन स्नीकर्स में नजर आए। इन स्नीकर्स में आपको काफी कंफर्टेबल रहता है, इसके अलावा अगर आपकी हाइट छोटी है तो यह स्नीकर्स आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं।
आप इन्हें मिडी और जींस के साथ कैरी कर सकती हैं। इसके अलावा मार्केट में कई और हैवी डिजाइन वाले स्नीकर्स आते हैं, जिन्हें आप 2022 के लिए खरीद सकती हैं।
इसे भी पढ़ें-सर्दियों में फैशनेबल लुक देंगी वुलेन कुर्तियां, स्टाइल मेंटेन करने के लिए जरूर करें ट्राई
लोग अब फिटिंग के कपड़ों की जगह लूज कपड़े पहनना पसंद करते हैं। 2021 में ओवर साइज टी-शर्ट और शर्ट काफी ट्रेंड में रहे, लोगों ने इस साल ढीले कपड़े ज्यादा पहने।
ओवर साइज टी शर्ट को आप शॉर्ट्स या जीन्स दोनों के साथ कैरी कर सकती हैं, वहीं ओवर साइज शर्ट को आप फॉर्मल पैंट के साथ पहन सकती हैं। इसके अलावा ओवर साइज कपड़े आपकी सर्दियों के लिए भी कंफर्टेबल होते हैं, जिसके ऊपर आप कोई ब्लेजर या जैकेट कैरी कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें-साड़ी को गाउन की तरह पहनने का तरीका आसान स्टेप्स में जानें
वाइड लेग पैंट भी ढीले कपड़ों में ही आता है। यह भी पहनने में काफी कंफर्टेबल लगता है, इसलिए 2021 में यह पैंट भी ट्रेंड पर रहा। यह जींस ऊपर से फिट होती है वहीं नीचे की तरफ आते-आते फैल जाती है। आप इस जींस को भी 2022 के लिए अपने कलेक्शन में चुन सकती हैं। ये जीन्स क्रॉप टॉप के साथ सबसे ज्यादा परफेक्ट लगती है, इसके अलावा आप अपना कोई यूनिक फैशन एक्सपेरिमेंट भी कर सकती हैं।
साल 2021 में हमें पर्स के भी अच्छे कलेक्शन देखने को मिले, इनमें से क्रॉस बॉडी बैग भी एक है। यह हर साइज में आपको बड़ी आसानी से मिल जाएगा, इसके अलावा इस बैग को कैरी करना भी बहुत आसान है। यह आपके कैजुअल ट्रैवल पर आने जाने के लिए बहुत अच्छा है। इसमें आपकी जरूरत का हर सामान बड़ी आसानी से आ जाता है।
तो यह थे कुछ फैशन ट्रेंड जो 2021 में बहुत ज्यादा फेमस रहे और ये अगले साल भी भारी डिमांड में आ जाएंगे। आपको हमारा यह आर्टिकल अगर पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें साथ ही ऐसी जानकारियों के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
image credit - vogue.in,blogspot.com, cozzimc.com, fabmood.com, pinimg.com, hips.hearstapps.com and cdn.cliquubc.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।