व्हाइट कलर का ट्रेंड फैशन इंडस्ट्री में हमेशा बना रहता है फिर चाहे ट्रेडिशनल आउटफिट्स हों या फिर वेस्टर्न ड्रेसेस। ऐसा इसलिए क्योंकि व्हाइट कलर में महिलाओं को न सिर्फ आराम मिलता है बल्कि महिलाएं ट्रेंडी भी लगती हैं। हालांकि, गर्मियों में महिलाएं सफेद कलर के सिंपल आउटफिट्स जैसे- कुर्ती, कॉटन के सूट, टॉप आदि पहनना पसंद करती हैं। क्योंकि व्हाइट कलर बहुत कूल और फ्रेंडली होता है, जो किसी भी कलर या फिर दुपट्टे के साथ आसानी से जच जाता है।
लेकिन अगर आपके पास व्हाइट कलर का चिकनकारी कुर्ता है तो यह लेख आपके काम आ सकता है। क्योंकि आज हम इस लेख के माध्यम से आपके लिए कुर्ते के सूट के साथ पहनने के लिए कुछ ट्रेंडी दुपट्टे के कॉम्बिनेशन लेकर आए हैं जो आपको डिफरेंट लुक दे सकते हैं, आइए जानते हैं।