
Latest Daily Wear Footwear Design For Women: रोजाना में हमें बहुत सारे काम होतें, जब हमें घर से बाहर निकलना पड़ता है। शॉपिंग, ऑफिस या फिर किसी अन्य जरूरी काम से जब हम बाहर जाते हैं, तो फैशन के साथ कम्फर्ट का ध्यान रखना भी जरूरी होता है। जब बात कम्फर्ट की होती है, तब हमें फुटवियर्स का ध्यान रखना भी जरूरी होता है। ऐसे में मार्केट में आ रही कुछ ट्रेंडी और फैशनेबल डेलीवियर फुटवियर्स के कुछ ऑप्शन हम आपको यहां दिखाएंगे। यह बजटफ्रेंडली होने के साथ-साथ स्टाइलिश और कम्फर्टेबल भी हैं।
लूफर्स में आपको बहुत सारे ट्रेंडी डिजाइंस देखने को मिल जाएंगे, लूफर्स पहनने में बहुत ज्यादा कम्फर्टेबल होते हैं। इन्हें पहन कर चलना फिरना सभी बहुत आसान होता है। इसमें भी आपको ओवर साइज और स्लिम दोनों तरह के लूफर्स मिल जाएंगे। इसमें भी आपको लाइट, ब्राइट और नियोन कलर्स मिल जाएंगे। लूफर्स की सबसे अच्छी बात होती है, कि यह पैरों से चिपक जाता है और इन्हें पहनकर आपको चलने में आसानी होती है। बाजार में आपको ये लूफर्स डिजाइंस के हिसाब से 250 से 500 रुपये की रेंज में मिल जाएंगे।

बाजार में महिलाओं के लिए कई तरह के शूज आते हैं, मगर ऑक्सफोर्ड शूज बहुत ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। यह स्लिप ऑन जैसे ही होते हैं, मगर इनका सोल थोड़ा हैवी होता है, ह सिल्प ऑन की जगह पर जूते जैसा प्रतीत होता है। आपको इस तरह के शूज में बहुत सारी वेराइटी मिल जाएंगी। इन्हें भी आप वेस्टर्न और एथनिक दोनों तरह के आउटफिट्स के साथ पहन सकती हैं। इसमें भी आपको कई तरह के कलर्स मिल जाएंगे, कुछ ब्राइट होंगे तो कुछ एस्थेटिक। जो आपके लुक को और भी ज्यादा ग्रेसफुल बनाएंगे। बाजार में यह आपको 400 रुपये से लेकर 500 रुपये तक मिल जाएंगे।
यह भी पढ़ें- Jaipuri Jutti Designs:हर तरह के आउटफिट्स के साथ Young Girls पर खूब जचेंगी यह जयपुरी जूतियां, देखें डिजाइंस

फिल्प-फ्लॉप चप्पलों में रोज ही नया ट्रेंड और डिजाइंस देखने को मिल जाएंगे। आजकल हैवी लुक वाले फिल्प-फ्लॉप चप्पलों का ट्रेंड है। यह आपको बाजार में 250 रुपये से लेकर 400 रुपये तक में मिल जाएंगे। कैजुअल और वेस्टर्न आउटफिट के साथ यह बहुत शानदर लगते हैं। यह आरामदायक होने के साथ-साथ बहुत ज्यादा ट्रेंडी नजर आते हैं। इतना ही नहीं, फिल्प-फ्लॉप चप्पल आपको यूथफुल लुक भी देते हैं।

बैक ओपन जूतियां आप वेस्टर्न और एथनिक दोनों तरह के आउटफिट्स के साथ पहन सकती हैं। इसमें आपको वेराइटी, कलर्स और डिजाइंस सभी में अच्छे ऑप्शन मिल जाएंगे। अच्छी बात तो यह है कि डेली यूज के लिए इस तरह के फुटवियर बहुत ही कम्फर्टेबल रहते हैं। इन्हें पैरों में डालकर आप चाहे जितना वॉक कर लें, पैरों में दर्द नहीं होता है और स्टाइल में भी कोई कमी नहीं आती है। बाजार में आपको बैक ओपन जूतियां 250 रुपये से लेकर 500 रुपये तक में मिल जाएंगी।
यह भी पढ़ें- Jutti Designs For Lohri Festival: लोहड़ी पर पटियाला सूट के साथ पहनें ये खूबसूरत जूती, दिखेंगी पटोला

फ्लैट चप्पल उन माहिलाओं और लड़कियों के लिए बेस्ट हैं, जो जरा भी हील्स कैरी नहीं कर पाती हैं। अच्छी बात यह है कि आपको इसमें इतनी सारी वेराइटी मिलेंगी कि आप अपने लिए एक अच्छा कलेक्शन तैयार कर सकती हैं। आप अपनी ड्रेस के हिसाब से इसमें कलर का चुनाव कर सकती हैं। अच्छे से अच्छे ब्रांड में भी आपको फ्लैट चप्पलों में बहुत अच्छा कलेक्शन देखने को मिल जाएगा। इस तरह की चप्पलें बहुत ही कम प्राइस रेंज में आती हैं। बाजार में यह आपको 150 रुपये से लेकर 500 रुपये तक में मिल सकती हैं।

तो ये फुटवियर डिजाइंस आपको कैसे लगे। इस तरह के फुटवियर डिजाइंस आपको बाजार में आसानी से मिल जाएंगे। जो जानकारी हमने आपको इन बैग्स के बारे में दी है, वह यदि आपको पसंद आई हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit-amalch7045/Pinterest,LucasIvyBoutique/Pinterest,FLOWSSTYLE/Pinterest
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।