हेयर स्टाइल लगेगा क्यूट, जब आप लगाएंगी ये एक्सेसरीज

 हेयर स्टाइल बनाना हम सभी को पसंद होता है। लेकिन ये क्यूट तभी लगते हैं। जब हम इनमें अलग तरह की एक्सेसरीज को लगाते हैं। इससे लुक ही चेंज हो जाता है। ऐसे में आप भी कुछ अलग ट्राई करें।
image

जब भी हम किसी पार्टी या फंक्शन में जाते हैं, तो अलग तरह के हेयर स्टाइल को क्रिएट करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे हमारा लुक अच्छा नजर आता है। लेकिन हर बार हम वही फूल या आर्टिफिशियल गजरा वाली हेयर एक्सेसरीज को बालों में लगाते हैं। इससे बाल तो अच्छे लगते हैं। लेकिन हेयर स्टाइल पुराना लगता है। ऐसे में आप क्यूट एक्सेसरीज को खरीदें और इसे अपने बालों में लगाएं। इससे आपके बाल अच्छे लगेंगे। चलिए आपको बताते हैं किस तरह की हेयर एक्सेसरीज को आप बालों में लगा सकती हैं।

क्यूट बो क्लिप लगाएं

Cute bow clip

बो क्लिप आजकल काफी ट्रेंड हैं। अपने बालों के लिए आप भी इसे ट्राई कर सकती हैं। इससे आपके बालों का हेयर स्टाइल देखकर आपकी तारीफ करेगा। इस तरह के हेयर स्टाइल को बनाने के लिए आपको बस अपने बालों को हाफ पार्ट में बांटना है। इसके बाद इसमें बो क्लिप को लगाना है। इसे आप अपने आउटफिट के मैचिंग कलर का ले सकती हैं। इसे लगाएं और अपने लुक को अट्रैक्टिव बनाएं। इससे आप अच्छी लगेंगी।

कलरफुल रबर बैंड

Colourful rubber band

अगर आपको पोनीटेल बनाने का शौक है, तो ऐसे में आप कलरफुल रबर बैंड को लगा कती हैं। इस तरह के रबर बैंड लगने के बाद अच्छे लगते हैं। इसमें नीचे की तरफ कलरफुल फ्लावर का डिजाइन मिलेगा। इससे आपके बाल अच्छे नजर आएंगे। इ तरह के हेयर एक्सेसरीज को आप दोबारा भी इस्तेमाल में ला सकती हैं। इससे आपका लुक अच्छा लगेगा। साथ ही, आप सबसे अलग नजर आएंगी। मार्केट में आपको इस तरह की रबर बैंड आसानी से मिल जाएंगी।

इसे भी पढ़ें: Braid Accessories: मोतियों की लड़ी और फूलों की बेल से सजाएं अपनी चोटी, देखें डिजाइंस

क्यूट हार्ट शेप वाली क्लिप

heart shape clip

आप अगर कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं, तो ऐसे में आप ये हार्ट शेप वाली क्लिप को ट्राई कर सकती हैं। इस तरह की क्लिप लगने के बाद बेहद अच्छी लगती हैं। साथ ही, इससे हेयर स्टाइल भी सबसे अलग नजर आता है। इस तरह की हेयर क्लिप आपको 10 से 50 रुपये में अलग-अलग डिजाइन में मिल जाएगी। साथ ही, आपके हेयर स्टाइल को अट्रैक्टिव बनाएगी।

इसे भी पढ़ें:Bridal Hair Accessories: बालों को दें नया ट्विस्ट, इन खूबसूरत एक्सेसरीज से बनाएं लुक परफेक्ट

इस बार ट्राई करें ये हेयर स्टाइल बनाने वाली एक्सेसरीज। इससे आपका लुक भी अच्छा लगेगा। साथ ही, बालों में लगाने के लिए अलग डिजाइन वाली हेयर एक्सेसरीज भी मिल जाएगी।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Amazon

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP