herzindagi
simple crop top design for lehenga

लहंगे के साथ इन क्रॉप टॉप्स को ऐसे करें स्टाइल, दिखेंगी आकर्षक

अगर आप लहंगे के साथ कई अलग अलग-अलग तरीके के क्रॉप टॉप्‍स कैरी करना चाहती हैं तो इस आर्टिकल को पूरा पढ़े। 
Editorial
Updated:- 2022-09-12, 10:23 IST

क्रॉप टॉप एक ऐसा लेडीज वियर है, जिसे कई अलग-अलग तरीकों से आसानी से कैरी किया जा सकता है। ऐसा माना जाता है कि महिलाएं खुद से भी ज्यादा प्यार अपने कपड़ों से करती हैं। खासतौर पर ट्रेडिशनल आउटफिट्स से, जिसमें साड़ी और लहंगा शामिल है। फंक्शन छोटा हो या बड़ा ज्यादातर महिलाएं लहंगा पहनना पसंद करती हैं। लेकिन कई ऐसी भी होती हैं जिन्हें हैवी लहंगे पहनने में काफी परेशानी होती है। ऐसे में अक्सर महिलाएं सिंपल लहंगा पहनना पसंद करती हैं।इन सिंपल लहंगे को और स्‍टाइलिश दिखाने के लिए क्रॉप टॉप्‍स ट्राई कर सकती हैं। तो आइए यहां से ले टिप्‍स

फ्लोरल क्रॉप टॉप्स विद लहंगा

floral crop top designsफ्लोरल क्रॉप टॉप्स एक ऐसा आउटफिट है, जो सदाबहार रहता है। स्टाइल में अगर फ्लोरल टच को ऐड किया जाए तो इससे आपका लुक अधिक एलीगेंट नजर आता है। आप लहंगे के साथ भी फ्लोरल क्रॉप टॉप्स को कैरी कर सकती हैं। यह लुक आप की खूबसूरती पर चार चांद लगा देगा।

लहंगे के साथ फ्लोरल क्रॉप टॉप्स के लुक को कंप्लीट करने के लिए आप लाइट मेकअप कर सकती है। साथ ही इसपर आप डार्क कलर की लिपस्टिक लगा सकती हैं। इसके साथ एलीगेंट लॉन्ग ईयररिंग्स काफी अच्छे लगेंगे।

ऑफ शोल्डर क्रॉप टॉप्स विद लहंगा

off shoulder crop top designऑफ शोल्डर क्रॉप टॉप्स आप किसी भी फंक्शन या ऑफिस पार्टी में पहन सकती हैं। ये बाजार में आपको 400 से 550 रुपए तक में मिल जाएंगे। आपको ये ऑनलाइन भी आराम से मिल जाएंगे। आप इसे लहंगा या फिर लॉन्ग स्कर्ट के साथ भी ट्राई कर सकती हैं। आप इस लुक के साथ डार्क कलर की लिपस्टिक लगा सकती हैं। साथ ही इसपर लॉन्ग ईयररिंग्स काफी अच्छे लगेंगे। (हैवी ब्लाउज डिजाइन्स)

इसे भी पढ़ें:क्रॉप टॉप को इन चार तरीकों से करें स्टाइल, दिखेंगी बेहद स्टनिंग


वन शोल्डर क्रॉप टॉप्स विद लहंगा

one shoulder crop top designवन शोल्डर डिजाइन आजकल फैशन में है। क्रॉप टॉप्स में भी इस तरह का स्टाइल महिलाओं को खूब पसंद आ रहा है। इस तरह के क्रॉप टॉप्स आपको इंडो वेस्टर्न लुक देते हैं। साथ ही आप इसे लहंगे के साथ भी ट्राई कर सकती हैं। (लॉन्ग कुर्ती स्टाइलिंग टिप्स)

इसे भी पढ़ें:बनारसी लहंगे को डिफरेंट तरीके से करना है स्टाइल तो इन टिप्स की लें मदद

ये बाजार में आपको 300 से 400 रुपये तक में मिल जाएंगे। लहंगे के इस लुक के साथ हैवी मेकअप अच्‍छा लगेगा।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- Instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।