देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जितनी बड़ी सेलेब हैं उतनी ही उनके कपड़ों की चर्चा होती रहती है। स्टाइलिश प्रियंका चोपड़ा चाहें मेट गाला या कान्स में रेड कार्पेट पर हों या बस अपने करीबी लोगों के साथ शॉपिंग पर गई हों, या सिर्फ ट्रैवल कर रही हों प्रियंका का स्वैग सभी की नजर में आ जाता है। वैसे तो प्रियंका का लगभग हर लुक वायरल हो जाता है, लेकिन एयरपोर्ट लुक्स कुछ खास ही होते हैं।
हाल ही में प्रियंका चोपड़ा JFK एयरपोर्ट पर एक बेहतरीन को-ऑर्ड आउटफिट में दिखीं। 37 साल की प्रियंका अपने किसी भी आउटफिट में कमाल करती हैं, लेकिन इस बार कुछ खास था। ये को-ऑर्ड आउटफिट काफी महंगे डिजाइनर का था। इसे डिजाइन करने वाले हैं St John Knits जो अपने खास कैजुअल डिजाइन्स के लिए प्रसिद्ध हैं।
इसे जरूर पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा ने नए अंदाज में लिखी सफलता की कहानी
अपने एयरपोर्ट लुक के लिए प्रियंका चोपड़ा ने जो टॉप और पैंट पहना था वो असल में इतना महंगा है कि उसकी कीमत में एक बाइक आ जाएगी। इसका टॉप 795 अमेरिकी डॉलर (लगभग 57,174 हज़ार रुपए) है। इसे सेंट जॉन निट्स की वेबसाइट पर Speckled Print Drape Neck Blouse के नाम से ढूंढा जा सकता है। इसमें 95% सिल्क का इस्तेमाल हुआ है। शॉल कॉलर है और एक छुपी हुई जिप भी लगी है जो बाहर से देखने पर नहीं दिखेगी। गले के पास एक ड्रेप दिख रहा है।
ये तो हुई टॉप की बात, लेकिन प्रियंका ने तो बॉटम भी इसी तरह का पहना था। ये बोल्ड प्रिंट का बॉटम इलास्टिक वेस्ट और पॉकेट के साथ आता है और ये भी सिल्क मटेरियल की बनी हुई है। इसे हल्का बनाया गया है जिससे मूवमेंट आसानी से हो।
इस पैंट की कीमत भी कम नहीं है। ये भी 795 अमेरिकी डॉलर (लगभग 57,174 हज़ार रुपए) है। यानी प्रियंका के इस एक एयरपोर्ट लुक की कीमत 1 लाख 14 हज़ार 348 रुपए है।
इसके साथ प्रियंका के पसंदीदा कैट आई सन ग्लासेस की कीमत या उनके जूतों की कीमत भी जोड़ी जा सकती है जो अभी उपलब्ध नहीं है।
प्रियंका चोपड़ा का ड्रेस 1 लाख से ज्यादा कीमत का है और इतनी कीमत में को-ऑर्ड्स खरीदने के साथ-साथ हम काफी कुछ और भी खरीद सकते हैं। यहां तक कि प्रियंका की ड्रेस की कीमत में बजाज, यामाहा, हीरो, हॉन्डा आदि कंपनियों की टू-व्हीलर भी आ जाएगी। इन सब कंपनियों की टू-व्हीलर एक लाख से कम कीमत में आती है। लेकिन अगर कुछ और खरीदना है इस बजट में तो ये ऑप्शन भी हो सकते हैं जैसे -
अगर इस डील के तहत आईफोन XR (64GB) खरीदेंगे तो आप प्रियंका के ड्रेस की कीमत में दो आईफोन ले सकते हैं। ये पिछले साल लॉन्च हुआ मॉडल है और काफी ज्यादा लोकप्रिय भी है।
अपने ड्रॉइंग रूम के लिए L शेप सोफा सेट और लाउंजर खरीद सकते हैं जिसके साथ एक सेंटर टेबल भी आएगी। ऐसे सोफा सेट 50 हज़ार से लेकर 1 लाख तक किसी भी रेंज में मिल सकते हैं। अगर ऐसा कुछ खरीदना है तो 43000 रुपए का ये L शेप सोफा सेट बेहतरीन रहेगा। इसी के साथ पैसे बचेंगे तो अपने घर के लिए टीवी, फ्रिज और वॉशिंग मशीन भी खरीद सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें- बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के टॉप 10 ब्यूटी और मेकअप सीक्रेट्स जानिए
प्रियंका के कपड़ों की कीमत में आप अपने घर के लिए एक किंग साइज डबल बेड खरीद सकती हैं। वुड बेड बॉक्स के साथ ये 17999 रुपए की कीमत में आ सकता है। इसी के साथ, कमरे के लिए झूला, वॉल हैंगिंग, टेबल सेट आदि सब कुछ इससे कम कीमत में खरीदा जा सकता है।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।