Fulkari Dupatta Designs: यदि आप भी अपने व्हाइट लहंगे को अट्रैक्टिव लुक देने का सोच रही हैं तो आज हम आपको कुछ फुलकारी मल्टीकलर दुपट्टे दिखाने जा रहे हैं। जिनसे आप आइडिया लेकर उन्हें अपने लहंगे संग पेयर अप कर खुद को गॉर्जियस लुक दे सकती हैं।
भारतीय पहनावा एक ऐसा पहनावा है। जिसमें कई तरह के ऑउटफिट होते हैं। इनमें साड़ी और लहंगा सबसे पुराने समय से पहना जा रहा है। इसको अधिकतर हर कोई कैरी करना पसंद करता है। साड़ी और लहंगा पहनकर एक महिला बेहद खूबसूरत लगती है। इनको हम किसी भी मौके पर कैरी करके अपना लुक ग्लैमरस बना सकते हैं। इसके साथ ही लहंगे और साड़ी को स्टाइल करने का तरीका आना भी बेहद जरूरी होता है। तब जाकर उनका रूप निखर कर आता है। जिस तरह साड़ी के संग ब्लाउज जब तक अट्रैक्टिव नहीं पहना जाए तब तक लुक अधूरा लगता है। ठीक उसी तरह लहंगे के संग खूबसूरत दुपट्टा पेयर अप होना बहुत जरूरी होता है।
यदि आप भी अपने लहंगे लुक को ग्रेसफुल लुक देने का सोच रही हैं तो आज हम आपको व्हाइट कलर के लहंगे संग स्टाइल करने के लिए कुछ मल्टीकलर फुलकारी दुपट्टा डिजाइन दिखाने जा रहे हैं। जिनसे आप इंस्पिरेशन लेकर खुद को खूबसूरत बना सकती हैं। इन दुपट्टों को व्हाइट कलर के लहंगे संग कैरी करने के बाद आपका लुक हर पार्टी में काफी एलिगेंट नजर आएगा। आइए देखें कुछ डिजाइन्स।
ब्लैक मल्टीकलर वर्क दुपट्टा
व्हाइट लहंगे के संग थोड़े डार्क कलर का दुपट्टा काफी खिलेगा। ऐसे में आप इस तरह का ब्लैक मल्टीकलर वर्क वाला फुलकारी दुपट्टा पेयर कर सकती हैं। इसमें आपका लुक पार्टी में आकर्षक नजर आएगा। इनके संग आप कोई भी मेटल ज्वेलरी और ओपन हेयर से अपना लुक कंप्लीट कर सकती हैं। नाइट फंक्शन के लिए यह लुक बेस्ट रहेगा। ऐसे दुपट्टे आप ऑनलाइन या किसी लोकल मार्केट से महज 500 से 800 रुपये तक में खरीद सकती हैं।
कॉटन मल्टीकलर दुपट्टा
यदि आपको पार्टी में सबसे डिफरेंट लुक में नजर आना है तो उसके लिए आप इस तरह का कॉटन मल्टीकलर दुपट्टा ले सकती हैं। ऐसे दुपट्टे काफी रॉयल लुक देते हैं। इनके संग आप सिल्वर कलर की ज्वेलरी पेयर करें और हेयर स्टाइल को लो बन लुक दें। इस ऑउटफिट को आप डांडिया नाइट में भी स्टाइल कर सकती हैं। यह आपको ऑनलाइन 800 से 1500 रुपये की कीमत में मिल जाएगा।
ये भी पढ़ें: Dupatta Designs: सूट के साथ स्टाइल करें ये दुपट्टा, देखें सुंदर डिजाइंस
रेड ऑरेंज दुपट्टा
अगर आपको डे फंक्शन में सबसे डिफरेंट लुक में नजर आना है तो उसके लिए आप अपने व्हाइट लहंगे संग इस तरह का डबल शेड वाला फुलकारी दुपट्टा खरीद सकती हैं। इस दुपट्टे पर गोल्डन कलर के सितारों से वर्क किया गया है। ऐसे दुपट्टे काफी ग्लैमरस लुक देते हैं। इनके संग आप ग्लॉसी मेकअप और बालों को कर्ल करके ओपन या हाफ टक कर सकती हैं। ऐसे दुपट्टे आपको 400 से 600 रुपये में मिल जाएंगे।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: myntra/WEAVERS VILLA/SWI Stylish/KALINI/TEEJH/Dupatta Bazaar
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों