New Year Saree Looks: न्यू ईयर पार्टी के लिए बेस्ट हैं ये सेलिब्रिटी स्टाइल साड़ी लुक, आप भी करें ट्राई

पार्टी में सिर्फ वेस्टर्न ही नहीं बल्कि इंडियन लुक भी काफी अच्छा लगता है। इसलिए आपको भी इसे ट्राई करना चाहिए।

New year party Saree kooks

न्यू ईयर पार्टी में हर लड़की अपने स्टाइल के जरिए सबसे अलग दिखना चाहती है। वैसे तो न्यू ईयर पार्टी में ज्यादातर लोग वेस्टर्न आउटफिट्स वियर करना पसंद करते हैं। लेकिन आप चाहे तो इंडियन लुक में तैयार होकर देसी तड़का लगा सकती हैं। इसके लिए बेस्ट ऑप्शन है सेलिब्रिटी इंस्पायर साड़ी लुक। जिसमें आप सबसे अलग और सुंदर नजर आएगी। चलिए देखते हैं एक्ट्रेस से साड़ी लुक्स जिन्हें प भी वियर कर सकती हैं।

रकुल प्रीत का साड़ी लुक

Rakul preet ke saree looks

अगर आप दोस्त की न्यू ईयर पार्टी में जाने का प्लान बना रही हैं तो इसके लिए आप रकुल प्रीत के साड़ी लुक्स को ट्राई कर सकती हैं। इसमें उन्होंने स्टोन वर्क डिजाइन की साड़ी को वियर किया हुआ है। इस पूरी साड़ी को नेट के फैब्रिक में तैयार किया गया है। ब्लाउज को भी वैसे ही वर्क का रखा गया है। इस साड़ी को Tanisha Bhatia ने डिजाइन किया है। आप भी इस तरह की साड़ी मार्केट से खरीद सकती हैं। मार्केट से खरीदने पर ये साड़ी आपको 1000 से 2000 रुपये में मिलेगी।

HZ Tips: इस साड़ी के साथ आप स्टोन वर्क इयररिंग्स और ओपन हेयर स्टाइल बना सकती हैं।

काजोल का साड़ी लुक

Kajol saree looks

अगर आपको सीक्वेंस वर्क साड़ी पहनना पसंद है तो इसके लिए आप काजोल के इस लुक को ट्राई कर सकती हैं। इसमें (साड़ी स्टाइलिंग टिप्स) उन्होंने पीकॉक ग्रीन शेड की साड़ी वियर की हुई है। इसके साथ डीप नेकलाइन ब्लाउज पहना हुआ है। उनके इस लुक के स्टाइलिश हैं Mohit Rai। आप भी इनके इस लुक को न्यू ईयर पार्टी में स्टाइल कर सकती हैं। ऐसी साड़ी आपको मार्केट में आसानी से मिल जाएगी। जिसे आप 500 से 2000 रुपये में खरीद सकती हैं।

HZ Tips: इस साड़ी लुक के साथ आप बोल्ड आई मेकअप लुक और हेयर स्टाइल को सिंपल रख सकती हैं। साड़ी के साथ ज्यादा एक्सेसरीज वियर करने की आपको जरूरत नहीं है।

इसे भी पढ़ें: इन स्टाइलिंग टिप्स को करेंगी फॉलो तो प्रिंटेड साड़ी में भी दिखेंगी आकर्षक

कृति सेनन साड़ी लुक

Kriti sanon saree looks

अगर आपको वाइब्रेंट कलर पहनना पसंद है तो इसके लिए आप कृति सेनन के इस लुक्स को ट्राई कर (वेडिंग फंक्शन के लिए साड़ी लुक्स) सकती हैं। इसमें उन्होंने स्ट्राइप्स वाली साड़ी को वियर किया हुआ है। इसके साथ ब्लैक वेलवेट फुल स्लीव्स ब्लाउज को स्टाइल किया है। लुक को सिंपल रखा है। उनकी इस साड़ी को Manish Malhotra द्वारा डिजाइन किया गया है। आप भी इस साड़ी लुक को ट्राई कर सकती हैं। मार्केट में आपको इस तरह की साड़ी 1000 से 2000 रुपये में मिल जाएगी। जिसे वियर करके आप न्यू ईयर पार्टी में जा सकती हैं।

HZ Tips: इस साड़ी के साथ आप हूप्स इयररिंग्स या फिर स्टोन वर्क इयररिंग्स और ओपन कर्ल हेयर स्टाइल बना सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: साड़ी के इन खास डिजाइंस में आप दिखेंगी लंबी

इन सेलिब्रिटी लुक्स को ट्राई करें इससे आप और भी ज्यादा खूबसूरत नजर आएगी।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: Instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP