herzindagi
main how to dress like maharashtrian bride

शादी में चाहिए महाराष्ट्र की झलक, तो ऐसी हो आपकी ज्वैलरी

अगर आप अपनी शादी के दिन एक महाराष्ट्रियन दुल्हन बनना चाहती हैं तो इन ज्वेलरी को इस खास दिन जरूर पहनें।
Editorial
Updated:- 2019-07-16, 13:22 IST

किसी भी दुल्हन का श्रृंगार गहनों के बिना अधूरा होता है। एक दुल्हन की सुंदरता को उभारने का काम करते हैं गहने। वैसे अगर बात भारत के आभूषण की हो तो यह यकीनन देश की संस्कृति का एक अभिन्न अंग है। यहां पर आभूषण एक दुल्हन की सुंदरता में चार-चांद लगाने के साथ-साथ देश की सांस्कृतिक भिन्नता की भी झलक पेश करते हैं। इतना ही नहीं, जिस तरह भारत के विभिन्न राज्यों का अपना एक अलग पहनावा व खानपान है, ठीक उसी तरह भारत के प्रत्येक राज्य का अपना पारंपरिक आभूषण है, जिसे उस राज्य की महिलाएं शादियों में पहनती हैं। अगर आप महाराष्ट्र में हैं तो यहां की दुल्हन के श्रृंगार स्वरूप पहने जाने वाले गहनों में आपको उस राज्य की झलक साफ तौर पर नजर आएगी। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं महाराष्ट्रियन दुल्हन के श्रृंगार स्वरूप पहने जाने वाले कुछ गहनों के बारे में-

इसे जरूर पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा की तरह शादी में दिखना है खूबसूरत, तो शादी से पहले ऐसा होना चाहिए दुल्‍हन का स्किन केयर रुटीन

नथ

inside  how to dress like maharashtrian bride

यह नाक में पहना जाने वाला आभूषण है। महाराष्ट्र में महिलाएं एक काजू के आकार की नथ पहनती हैं। यह नथ वास्तव में ब्राह्मणी शैली की है जो बेसरा मोती और पन्ना या माणिक के साथ जड़ी है। परंपरागत रूप से इसे बाईं ओर नाक छिदवाकर पहना जाता था, लेकिन अगर आप नाक नहीं छिदवाना चाहतीं तो आपको यह नथ क्लिप-ऑन के रूप में मिल जाएंगी।

 

मोहनमाला

inside  how to dress like maharashtrian bride

मोहनमाला वास्तव में एक लंबे हार को कहा जाता है, जिसमें सोने के मोतियों की परतें हैं। कई बार इन मोतियों के डिजाइन सिंपल व राउंड होते हैं, लेकिन अगर आप अपनी वेडिंग पर मोहनमाला पहनने की सोच रही हैं तो कुछ अलग डिजाइन के मोहनमाला को भी चुन सकती हैं।

कोल्हापुरी साज

inside  how to dress like maharashtrian bride

यह नेकपीस राउंड शेप में होता हैं। साथ ही इसमें कई लटकन होती हैं और हर लटकन का एक अलग डिजाइन होता है। इसमें 10 भगवान विष्णु के 10 अवतारों को दिखाते हैं, दो पन्ना और उन पर माणिक हैं, आठ में सुख और समृद्धि को दर्शाने के लिए एक अष्टमंगल डिजाइन है और अंतिम में एक एम्युलेट है।

 

अम्बाडा पिन

inside  how to dress like maharashtrian bride

अम्बाडा पिन महाराष्ट्र की महिलाएं अपने बन के उपर पहनती हैं। अम्बाडा पिन एक सेमी-सर्कुलर पिन है, जो महिला के बालों व उसके बन हेयरस्टाइल को और भी अधिक खूबसूरत बनाता है।

इसे जरूर पढ़ें: करनी है ट्रेंडी शादी की शॉपिंग तो बेस्ट हैं चांदनी चौक की ये दुकानें

वाकी

inside  how to dress like maharashtrian bride

यह बाजूओं पर पहना जाने वाला एक आभूषण है और इसे बाजूबंद भी कहा जाता है। यह गोल्ड या किसी पेंडेट की तरह डिजाइन में हो सकता है। इसमें कई तरह के डिजाइन मिल जाते हैं।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।