बिग बॉस 18 की शुरुआत हो चुकी है। हर किसी को बस इंतजार है कि इस घर में खेल कब शुरू होगा। वहीं लड़कियों को इंतजार रहता है कि उन्हें कब एक्ट्रेस के आउटफिट्स को देखने का मौका मिलेगा, ताकि वो भी उनके लुक्स को रीक्रिएट कर सके। लेकिन कई सारी एक्ट्रेस ऐसी होती हैं, जिन्हें लोग इंस्टाग्राम पर फॉलो करना नहीं भूलते हैं। ईशा सिंह के भी कई सारे फैंस ऐसे ही हैं, जो उनके इंस्टाग्राम लुक्स को रीक्रिएट करना पसंद करते हैं। आप भी इनके लुक्स को रीक्रिएट कर सकती हैं। वेस्टर्न आउटफिट्स लुक्स में ये बेहद क्यूट लगती हैं। आप भी इसे ट्राई कर सकती हैं।
ईशा का क्रोसेट लुक
View this post on Instagram
अगर आप किसी पार्टी या इवेंट को अटेंड करने जा रही हैं, तो ईशा के इस क्रोसेट लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं। इसमें उन्होंने व्हाइट और ब्लैक कलर को बेज कलर के साथ कॉन्ट्रास्ट करके ड्रेस को स्टाइल किया है। इसमें ऊपर का टॉप व्हाइट और नीचे की स्कर्ट ब्लैक है। वहीं नीचे स्टॉकिंक्स को वियर किया है। हाई हील्स वाले बेज कलर बूट्स को स्टाइल किया है। साथ में यूनिक लुक के लिए लॉन्ग कोट स्टाइल किया है। इससे उनका लुक भी अच्छा लग रहा है। इस पूरे आउटफिट को Bout To Wear ने डिजाइन किया है। आप भी इस तरह के आउटफिट को बाजार से लेकर स्टाइल कर सकती हैं।
ईशा का ड्रेस लुक
View this post on Instagram
इस तस्वीर में ईशा सिंह ने बॉडी सूट को स्टाइल किया है। आप भी बीच वेकेशन के लिए इस तरह की ड्रेस को स्टाइल कर सकती हैं। इसमें आपको फ्लोरल प्रिंट ड्रेस डिजाइन मिलेगा। इससे ये ड्रेस और भी सुंदर दिखाई देगी। आपको इस तरह की ड्रेस को वियर करना चाहिए। प्रिंट के साथ-साथ कलर को भी लाइट चूज किया है। इसलिए ये इस ड्रेस में और भी ज्यादा क्यूट लग रही हैं। आप भी बीच वेकेशन के लिए इस तरह की ड्रेस को स्टाइल कर सकती हैं। ये दिखने के साथ-साथ पहनने के बाद भी अच्छी लगेगी।
इसे भी पढ़ें: Maxi Dress: डिनर डेट के लिए बेस्ट हैं ये लेटेस्ट डिजाइंस वाले मैक्सी ड्रेस, इस तरह करें स्टाइल
बांधनी मैक्सी ड्रेस
वेकेशन पर जानें के लिए आप भी ईशा की तरह बांधनी मैक्सी ड्रेस को स्टाइल कर सकती हैं। ड्रेस में इस तरह के प्रिं आपको कम देखने को मिलेंगे। इसलिए जब आप भी इनके जैसे लुक को रीक्रिएट करेंगी, तो सबसे अलग नजर आएंगी। इसे आप चाहें तो कपड़ा लेकर भी टेलर से तैयार करा सकती हैं। इसमें आपको स्लिट कट चाहिए या नहीं इसकी भी पसंद आप खुद कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:Maxi Dress: कॉलेज इवेंट में चाहती हैं स्टाइलिश लुक तो ट्राई करें ये लेटेस्ट डिजाइंस वाली मैक्सी ड्रेस
इस बार बिग बॉस 18 की कंटेस्टेंट ईशा सिंह के इन लुक्स को रीक्रिएट करें। इसमें आप बेहद खूबसूरत दिखाई देंगी। साथ ही, आपको कुछ डिफ्रेंट डिजाइन की ड्रेस पहनने को मिलेगी।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों