herzindagi
kurti designs for ladies

Bhai Dooj 2024 Kurti Fashion: भाई दूज के मौके पर पहनें ये फैंसी डिजाइन की कुर्तियां, सिंपल से लुक में लग जाएंगे चार-चांद

कुर्ती को आकर्षक लुक देने के लिए आप इसके साथ हैवी ज्वेलरी को स्टाइल कर सकती हैं। ज्वेलरी और स्टाइलिंग अपने फेस और बॉडी शेप के अनुसार ही करें। 
Editorial
Updated:- 2024-10-22, 20:00 IST

कुर्ती पहनना हम सभी को पसंद होता है। इसमें आपको कई सारे डिजाइंस व पैटर्न देखने को मिल जाएंगे। वहीं फेस्टिव सीजन शुरू हो चुका है और ऐसे में फैंसी डिजाइन की कुर्तियों को सबसे ज्यादा पहना जाता है।

kurti designs (2)

एक के बाद एक त्योहारों के बाद भाई दूज आने वाला है। इस मौके पर ज्यादा हैवी तो नहीं लेकिन थोड़े फैंसी लुक के कपड़े हम पहन ही लेते हैं। तो आइये देखते हैं भाई दूज के मौके के लिए खास कुर्तियों की नई और खूबसूरत फैंसी डिजाइंस। साथ ही, बताएंगे इन कुर्ती लुक्स को स्टाइलिश बनाने के आसान टिप्स-

फ्लोरल डिजाइन कुर्ती

floral design kurti

सोबर डिजाइन की कुर्ती पहनना चाहती हैं तो अलग से फूल-पत्ती पैटर्न के डिजाइन की कुर्तियां पहनना पसंद करती हैं। इसमें आप अनारकली स्टाइल कुर्ती बनवा सकती हैं। साथ में आप जॉर्जेट के डिजाइन की मिलते-जुलते दुपट्टे को स्टाइल कर सकती हैं। इसके अलावा लुक में जान डालने के लिए पर्ल ज्वेलरी को स्टाइल कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Embroidery Kurti For Women: दिखेंगी खूबसूरत जब स्टाइल करेंगी ये एम्ब्रॉयडरी कुर्ती, देखें डिजाइंस

पाकिस्तानी डिजाइन कुर्ती

pakistani kurti designs

बारीकी से किए वर्क वाले डिजाइन की करें तो इसमें पाकिस्तानी डिजाइन की कुर्तियां देखने को मिल जाएंगी। ज्यादातर पाकिस्तानी स्टाइल में आपको घेरेदार और चौड़े घेर वाली कुर्ती देखने को मिल जाएंगे। बात अगर स्टाइलिश लुक की करें तो इस तरह की कुर्ती के साथ में आप चूड़ीदार पजामी या फैंसी मोहरी वाली डिजाइन की पैन्ट्स पहन सकती हैं।

गोटा-पट्टी लेस डिजाइन कुर्ती

gota patti work kurti

लेस वर्क देखने में काफी फैंसी नजर आता है। वहीं आपको मार्केट में इस तरह की कुर्ती का रेडीमेड सेट मिल जाएगा, जिसमें घेरे, स्लीव्स और नेक लाइन में आपको कई तरह की वर्क वाली कुर्तियां देखने को मिल जाएंगे। बात अगर लुक की करें तो आप खुद अलग से फैब्रिक खरीदकर अपनी पसंद की लेस लगवा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Pakistani kurti: ऑफिस की दिवाली पार्टी पर चार चांद लगाने काम करेंगी ये पाकिस्तानी कुर्ती

अगर आपको कुर्ती की ये डिजाइंस और इन्हें स्टाइल करने के आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।


Image Credit: amazon, myntra, latestkurtidesigns

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।