herzindagi
chandani chowk shops main

करनी है ट्रेंडी शादी की शॉपिंग तो बेस्ट हैं चांदनी चौक की ये दुकानें

शादी का मौसम आने वाला है और बहुत लोगों को शॉपिंग करनी होगी। अब ऐसे में अगर आपको अच्छी शॉपिंग करनी है तो चांदनी चौक की ये दुकानें काफी काम की हो सकती हैं। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2019-07-16, 09:06 IST

शादियों के सीजन में सबसे बड़ी समस्या ये होती है कि कम कीमत में कैसे ट्रेंडी चीज़ें मिल जाएं। बजट बनाना और उसी बजट में अच्छा सामान लाना बहुत जरूरी है। शादी के लहंगे, ज्वेलरी, साड़ियां आदि सब कुछ खरीदना बहुत जरूरी है। होने वाली दुल्हन और उसके परिवार से जुड़ी ऐसी जरूरतों का सामान तो चांदनी चौक में आसानी से मिल जाएगा, लेकिन यकीन मानिए आपको सही दुकान पता होनी बहुत जरूरी है।  

तो हम बताते हैं आपको कि किस दुकान में सबसे बेस्ट सामान मिल सकता है। चांदनी चौक में ऐसी दुकानें भी हैं कि डिजाइनर लहंगे की रेप्लिका आसानी से मिल जाए। यही नहीं मैचिंग ज्वेलरी सेट, साड़ियां, डिजाइनर ब्लाउज शॉप सब कुछ मिल सकता है। तो चलिए एक राउंड लगा लेते हैं चांदनी चौक की गलियों में।  

इसे जरूर पढ़ें- इस मंदिर में शादी का कार्ड भेजने के बाद ही शुरू होते हैं शगुन के काम 

1. लहंगे के लिए खास- 

लहंगे के लिए अगर शॉप देखनी हैं और डिजाइनर लहंगों के अलावा बॉलीवुड हिरोइनों के लहंगों और साड़ियों की रेप्लिका चाहिए तो यहां मिल सकती हैं।  

chandani chowk shop saree

- Asiana Couture 

यहां फुल-हाउस वैराइटी मिलेगा जो ब्राइडल लहंगे में मिल सकता है। इसके अलग-अलग डिजाइन से लेकर अफोर्डेबल कीमत तक ये काफी अच्छा विकल्प हो सकता है।  

- Sunehree Store 

10 सालों से ये कई दुल्हनों की पसंद बन चुका है। अगर पेस्टल कलर लहंगों की वैराइटी चाहिए तो यहां मिल सकती है। ये स्टोर भी अफोर्डेबल दामों में आपको डिजाइनर लहंगे देगा। 

- Shrangar Store  

यहां बार्गेन किया जा सकता है। इसी के साथ, कीमतें शुरुआत में थोड़ी ज्यादा लग सकती हैं, लेकिन डिजाइन काफी अच्छे होंगे।

chandani chowk shop for lehenga  

-  Dalmia Fashion  

सगाई या किसी ऐसे फंक्शन के लिए यहां से लहंगा लिया जा सकता है। हालांकि, यहां ब्राइडल भी मिलते हैं, लेकिन आम फंक्शन के लिए बहुत अच्छा कुछ मिल सकता है।  

- Om Prakash Jawahar Lal 

ये शॉप पुरानी जरूर लग रही है, लेकिन डिजाइन बहुत ट्रेंडी मिलेंगे। लहंगा खरीदने के लिए ये अच्छा ऑप्शन हो सकता है। खास कलर कॉम्बिनेशन में भी यहां लहंगा मिल सकता है।  

2. ज्वेलरी के लिए स्टोर 

अब लहंगे की शॉपिंग के साथ मैचिंग ज्वेलरी भी लेनी जरूरी है तो क्यों न शादी की शॉपिंग को थोड़ा और आगे बढ़ाया जाए।  

- Haryana Jewellers 

ये चांदनी चौक की लैंडमार्क दुकान में से एक हो सकती है। ये अपनी कुंदन ज्वेलरी के लिए काफी फेमस है। डिजाइन काफी अच्छे हैं और ब्राइडल महारानी सेट भी खास मिल सकता है।  

chandani chowk shops

- Johri Jaipur Wala 

नाम से ही समझ जाइए। यहां राजस्थानी डिजाइन भी मिलेंगे। साथ ही, यहां ट्रेडिश्नल चोकर अच्छे मिल सकते हैं। हल्के सेट्स देखने हैं तो भी काफी अलग डिजाइन मिलेंगे। 

-  Dariba Kalan

किनारी बाज़ार चांदनी चौक की ये पूरी गली ही है। यहां छोटी-छोटी दुकानों पर चांदी की ज्वेलरी मिल सकती है। हां, यहां बार्गेन स्किल की जरूरत होगी। यहां इमिटेशन ज्वेलरी भी मिलती है। 

 

- Churi Wali Gali

जैसे दरीबा कालन है वैसे ही चूड़ी वाली गली है। सुनने में आता है कि चूड़ी वाली गली में शाहजहान के जमाने से है और यहां हर प्राइस रेंज में हर मटेरियल की चूड़ियां मिल जाएंगी। 

इसे जरूर पढ़ें- देर से करेंगी शादी तो होंगे ये वाले फायदे और कुछ नुकसान 

 

तो अपनी शादी की शॉपिंग के लिए इन स्टोर्स को चेक करना न भूलें। ये सभी आपको बेहतरीन प्रोडक्ट्स दे सकते हैं। इसके अलावा, चांदनी चौक में कई गलियां ऐसी हैं जहां थोक में सामान मिलता है। जैसे पराठे वाली गली से लगी हुई एक गली जहां आपको हर तरह की लेस, लटकन, नेट, होलसेल कपड़ा आदि मिल जाएंगे। ऐसी गलियों में घूमना थकान भरा हो सकता है, लेकिन फिर भी ये आपके लिए काफी फायदेमंद होगा। क्योंकि यहां हर तरह का मटेरियल मिलेगा इसलिए ट्रेंडी ब्लाउज डिजाइन के लिए मटेरियल कहीं अलग जगह से नहीं खरीदना होगा। यही तो फायदा है दिल्ली के चांदनी चौक का। तो अगर आपको ये स्टोरी पसंद आई तो इसे अपने दोस्तों से शेयर जरूर करें ताकि वो भी शॉपिंग का आनंद उठा पाएं। इन सभी स्टोर्स पर ब्राइडल के साथ-साथ आम फंक्शन के लिए भी मटेरियल मिल जाएगा। 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।