
जब किसी पार्टी में जाना हो या फिर किसी खास ओकेजन के लिए खुद को स्टाइल करना हो, तो ऐसे में सबसे पहले मन में यही ख्याल आता है कि क्या पहना जाए। किसी खास फंक्शन के लिए तैयार होते समय बोल्ड कलर में खुद को स्टाइल करना एक अच्छा आइडिया हो सकता है। यह आपके लुक को तुरंत बदल देता है और आपको अधिक कॉन्फिडेंट बनाता है। बोल्ड कलर कुछ ही समय में आपके लुक को सिंपल से अट्रैक्टिव बना सकता है।
हालांकि, जब आप बोल्ड कलर को स्टाइल करती हैं तो आपको कुछ फैशन टिप्स को जरूर फॉलो करना चाहिए। ये फैशन टिप्स आपके लुक को बोल्ड कलर में ओवर नहीं दिखाते हैं और बैलेंस तरीके से भी स्टाइलिश दिख सकती हैं। जब आप बोल्ड कलर को स्टाइल कर रही हैं तो आप उन्हें न्यूट्रल कलर के साथ बैलेंस करें। अगर आप चाहें तो कुछ इंटरस्टिंग पैटर्न को भी अपने स्टाइल का हिस्सा बना सकती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही छोटे-छोटे टिप्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आपको बोल्ड कलर को स्टाइल करते समय जरूर फॉलो करना चाहिए-
जब बात बोल्ड कलर में खुद को स्टाइल करने की होती है तो आपके पास ऑप्शन की कमी नहीं है। लेकिन हर रंग या हर शेड आप पर अच्छा लगे, यह जरूरी नहीं है। इसलिए, जब आप खुद को बोल्ड कलर में स्टाइल कर रही हैं तो आपको स्किन टोन का खास ख्याल रखना चाहिए। मसलन, अगर आपकी वार्म अंडरटोन है, तो आपको ऑरेंज, कोरल, वार्म रेड या टेराकोटा जैसे कलर काफी अच्छे लगते हैं। इसी तरह, न्यूट्रल अंडरटोन की महिलाएं वार्म और कूल दोनों बोल्ड कलर को स्टाइल कर सकती हैं।

जब आप बोल्ड कलर को स्टाइल कर रही हैं तो ऐसे में आपको उसके साथ न्यूट्रल कलर को पेयर करें। जब आप बोल्ड कलर को न्यूट्रल शेड्स जैसे ब्लैक, सफेद, बेज या ग्रे के साथ कैरी करती हैं तो इससे आपका लुक बैलेंस होते हैं। मसलन, अगर ऑफिस पार्टी में बोल्ड रेड ब्लेजर को स्टाइल करने का मन बना रही हैं तो उसके साथ ब्लैक पैंट्स को पेयर करें। यह आपको एक बोल्ड लेकिन बैलेंस स्टेटमेंट लुक देता है।
इसे भी पढ़ें- कूल लुक के लिए जींस के साथ वियर करें ये न्यू डिजाइंस वाले टॉप
जब भी आप बोल्ड कलर में खुद को स्टाइल करते हैं तो उस दौरान आपको सिर्फ रंग ही नहीं, बल्कि कपड़े के फैब्रिक पर भी ध्यान देना चाहिए। मसलन, सिल्क, साटन, वेलवेट या लेदर जैसे कपड़े बोल्ड कलर को और भी ज्यादा स्टनिंग दिखाते हैं। यह आपके लुक को और भी ज्यादा एलीगेंट व लक्जरिश लुक देते हैं। आप चाहें तो बोल्ड कलर में मोनोक्रोम लुक कैरी कर सकती हैं, लेकिन इसमें टेक्सचर के साथ एक्सपेरिमेंटल हुआ जा सकता है।
इसे भी पढ़ें- अट्रैक्टिव लुक के लिए स्टाइल करें ऑफ व्हाइट कलर आउटफिट, नजर आएंगी सबसे अलग

अगर आप अपने लुक को एक ट्विस्ट के साथ स्टाइल करना चाहती हैं तो इसमें मिक्स एंड मैच लुक कैरी किया जा सकता है। इसके लिए आप दो या उससे ज़्यादा बोल्ड रंगों को स्टाइल कर सकती हैं। मसलन रेड के साथ पिंक या फिर येलो के साथ पर्पल बोल्ड कंट्रास्टिंग कलर आपके लुक को बेहद स्टनिंग बनाते हैं। इसके अलावा, आप ट्रायडिक कलर स्कीम भी चुन सकती हैं। इसमें आप कलर व्हील पर समान रूप से तीन कलर जैसे लाल, पीला और नीला चुनें।
इसे भी पढ़ें- न्यू लुक के लिए जींस के साथ वियर करें ये पफ स्लीव्स टॉप
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।