2018 आने ही वाला है और सर्दियों के साथ साथ बॉलीवुड अवार्ड फंक्शन भी इन दिनों जोरों शोरों से चल रहा है। अक्सर लोग ठंड में घर बाहर निकलना पसंद नहीं करते लेकिन अगर बात करें बॉलीवुड स्टार्स की तो इन पर कड़ाके की सर्दी का भी कोई असर नहीं पड़ता। हाल ही में हुए जी सिने अवार्ड रेड कारपेट शो में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जुहैर मुराद की डिजाइनर ड्रेस में दिखीं वहीं श्री देवी ने भी सब्यासच्ची डिजाइनर ड्रेस में अपना जलवा बिखेरा। इनके अलवा कई एक्ट्रेसेज हैं जिन्होंने इस रेड कारपेट पर अपने सेक्सी अंदाज से गर्मी बढ़ा दी।
बॉलीवुड से हॉलीवुड तक चर्चाएं बटोरने वाली देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की बात करें तो ये कोई भी बड़े brand पहनने में पीछे नहीं रहतीं। हर एक डिजाइनर के कपड़ों में प्रियंका का जलवा जरूर दिखता है। जुहैर मुराद उनकी विश्वासनीय फैशन डिजाइनर हैं। इस साल हुए जी सिने अवार्ड फंक्शन में पिंक सेक्सी गाउन में प्रियंका ने अपनी बोल्डनेस का तड़का लगाया। उस ड्रेस में उनका लुक देखकर कई लोग दीवाने हुए।
अपनी बोल्ड अदाओं से फेम पाने वाली एक्ट्रेस राधिका आप्टे यूं तो कभी रेड कारपेट की शान नहीं बनीं लेकिन बीते दिनों जी सीने अवार्ड में उनका लुक तारीफें बटोरने के लिए काफी था। मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए कपड़ों में वो वाकई हर किसी की नजरों में आ गईं। ऊपर उन्होंने सेक्सी ब्लाउज और नीचे खूबसूरत satin स्कर्ट पहन रखा था। जिसे देखकर हर किसी की नजरें सिर्फ राधिका पर ही टिकी रहीं।
बॉलीवुड की हवा-हवाई गर्ल नाम से फेमस एक्ट्रेस श्री देवी अक्सर अपने dramatic लुक को लेकर चर्चे में रहती हैं। लेकिन इनकी क्लासिक च्वाइस भी दिल जीतने के लिए काफी हैं। बीते दिनों हुए जी सिने रेड कारपेट अवार्ड में सब्यासच्ची की डिजाइन की हुई साड़ी में श्री देवी काफी ट्रेडिशनल दिख रही थीं। इसके अलावा उन्होंने खूबसूरत झुमके और गले में नेकलेस डाल रखा था। बेशक ट्रेडिशनल लुक में बॉलीवुड अदाकारा रेखा की बराबरी कोई नहीं कर सकता लेकिन श्री देवी का ये साड़ी लुक देखकर आप खुद डिसाइड नहीं कर पाएंगे कि इनसे नजरें हटाएं या नहीं।
मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई ड्रेस रेड कारपेट पर जलवे बिखरने के लिए काफी होती हैं। जी सिने अवार्ड में कैटरीना भी मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए हुए कपड़ों में दिखीं। कैटरीना अपने बोल्ड लुक से हर कहीं छा जाती हैं और इस बार रेड कारपेट पर वो लंहगा-चोली में दिखीं। बेशक उनका लंहगा-चोली combination अच्छा दिख रहा था। वे बेहद प्यारी दिख रही थीं। लेकिन पिछले रेड कारपेट शो के compare में कैटरीना इस बार काफी सिंपल दिखीं। हालांकि कैटरीना इससे और भी बेहतर कर सकती थीं। अगली बार करीना के हिस्सा में शायद गुड लक आए।
पिछली बार जैकलीन रेड कारपेट पर दो ड्रसेज में दिखीं थीं। पहली जिसमें उन्होंने तरुन तहलानी की डिजाइन की हुई ट्रेडिशनल साड़ी पहनी हुई थी। और दूसरी ड्रेस जिसमें वो कॉस्टूयम में दिखी थीं। जैकी इस बार रेड कारपेट पर Dar Sara के ऑफशोल्डर पिंक कॉस्ट्यूम में दिखीं। उनका ये लुक वाकई बेहद प्यारा था। बेशक बॉलीवुड एक्ट्रेस हर एक डिजाइनर के कपड़ों में नजर आती हैं लेकिन कुछ ही एक्ट्रेस खुद को इन कपड़ों में मैनेज कर पाती हैं। जैकलीन से भी उनके फैंस कुछ ऐसी ही उम्मीद करते हैं।
सिर्फ ऑनस्क्रीन ही नहीं बल्कि ऑफस्क्रीन भी आलिया का जलवा कायम है। एक्टिंग से लेकर फैशन तक आलिया भट्ट ने खुद को बेस्ट साबित किया है। लेकिन बात जी सिने अवार्ड शो की करें तो आलिया ने कुछ नया नहीं पहना था। एटेलियर जुहरा की डिजाइन की हुई ब्लू ankle length की फ्रॉक में वो बेहद प्यारी दिख रही थीं। प्रियंका के बाद आलिया ने ही रेड कारपेट की शान को बढ़ाया। उनका ये लुक हर किसी ने पसंद किया और आपने?
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।