Sat Apr 11, 2026 | Updated 04:52 AM IST
footwear to style with jeans

Footwear For Jeans: सिंपल जींस को भी क्लासी बना देंगे ये शूज, देखें वि‍मेंस के लिए लेटेस्ट फुटवियर ऑप्शंस

जींस पहनना हर क‍िसी को काफी पसंद होता है। ये एक ऐसी ड्रेस है जो लगभग हर लड़की की वार्डरोब में जरूर होती है। इसकी सबसे खास बात ये है क‍ि आप इसे कहीं भी पहन कर जा सकती हैं। हालांक‍ि, अगर आप सि‍ंपल जींस में भी स्‍टाइल‍िश लगना चाहती हैं तो फुटव‍ियर पर ध्‍यान देना जरूरी है।
Editorial
Updated:- 2026-04-07, 11:35 IST

Fashion Tips: फैशन की दुनिया काफी बड़ी है। महिलाओं के लिए तो आउटफ‍िट्स के कई सारे ऑप्शंस होते हैं। सूट, वन पीस, गाउन, साड़ी, इंडो वेस्‍टर्न जैसे कई चीजें पहनने के लिए होती हैं। हालांकि, जींस एक ऐसा आउटफ‍िट है जो हर महिला और लड़की के वार्डरोब में जरूर पाया जाता है। चाहे ऑफिस या कॉलेज जाना हो, या फिर दोस्तों के साथ आउटिंग ही क्यों न करनी हो, जींस से बेहतर ऑप्शन कोई हो ही नहीं सकता है।

हालांकि, कई बार लड़कियां जींस पर एक ही तरह के शूज पहन लेती हैं। इससे लुक भी एकदम नॉर्मल सा लगने लगता है, लेकिन अगर आप जींस के साथ सही फुटवियर चुनेंगी तो आपका पूरा लुक ही देखने लायक होगा। इससे आपकी सिंपल जींस भी क्लासी लगेगी। आज हम आपको अपने इस लेख में कुछ ऐसे ट्रेंडी फुटवियर ऑप्शंस बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं-

footwear to style with jeans (1)

व्हाइट स्नीकर्स

व्हाइट स्नीकर्स हमेशा ट्रेंड में रहते हैं। इसका फैशन कभी भी पुराना नहीं होता है। खास बात तो ये है कि जींस पर काफी अच्छे भी लगते हैं। कॉलेज या ऑफिस जाना हो, ट्रेवल या कैजुअल आउटिंग के लिए भी ये परफेक्ट होते हैं। ये हर तरह की जींस जैसे स्किनी या रिप्ड के साथ अच्छे लगते हैं।

यह भी पढ़ें- गर्मी में पहनने के लिए बेस्ट हैं ये 5 ट्रेंडी जींस, देखें एक से एक डिजाइंस

हील्स

अगर आप जींस पहनकर अपने लुक को थोड़ा ज्यादा क्लासी बनाना चाहती हैं, तो हील्स से बेहतर कुछ हो ही नहीं सकता है। इसे पहनने से आपका पूरा लुक एलिगेंट लग सकता है। हालांकि, मेरी पर्सनल सलाह है कि इसे कॉलेल या ऑफिस के लिए अवॉइड करें, वरना आपके पैरों में दर्द हो सकता है। आप स्ट्रेट जींस के साथ इसे पहन कर किसी पार्टी में जा सकती हैं।

यह भी पढ़ें- जींस का रंग जल्दी पड़ जाता है फीका, तो चमक बरकरार रखने के लिए अपनाएं ये प्रो टिप्स

footwear to style with jeans (2)

लोफर्स

लोफर्स का ट्रेंड पिछले कुछ सालों में ज्यादा बढ़ गया है। ये पहनने में भी काफी कंफर्टेबल होते हैं। ऑफिस या फॉर्मल लुक के लिए भी ये बेस्ट होते हैं। मैं खुद लोफर्स पहनना पसंद करती हूं। अगर आप इसे जींस के साथ इसे पहनती हैं तो आपको स्मार्ट लुक मिलेगा।

यह भी पढ़ें- Jeans Fitting Tips: बिना बेल्ट के भी लूज जींस आएगी फिट, बस करें ये 3 काम

एंकल बूट्स

जींस पर एंकल बूट्स भी काफी अच्छे लगते हैं। अगर आप थोड़ा अलग और स्टाइलिश लुक चाहती हैं, तो एंकल बूट्स जरूर ट्राई करें। इससे आपका लुक तुरंत अपग्रेड होता है। स्किनी जींस के साथ ये ज्यादा अच्छे लगते हैं।

यह भी पढ़ें- Jeans Designs For Women: हाइट दिखेगी लंबी और लुक लगेगा क्लासी, जब वियर करेंगी ये जींस डिजाइंस

तो अगर आप भी सिंपल जींस में अपने लुक को क्लासी बनाना चाहती हैं, तो ऊपर बताए गए फुटवियर्स में से कोई चूज कर सकती हैं। इससे आपका लुक कूल दिखेगा। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।