herzindagi
image

Weekly Fashion: इस हफ्ते इन ऐक्ट्रेसेस ने अपने स्टाइलिश लुक्स से जीता फैन्स का दिल

लुक में जान डालने के लिए आपको स्टाइलिंग पर खासतौर से चीजों को चुनना चाहिए। इसके लिए आप सेलिब्रिटीज के नए-नए लुक्स को री-क्रिएट कर सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2024-10-07, 15:21 IST

फैशन ट्रेंड रोजाना बदल रहा है। ऐसे में आए दिन इन सेलिब्रिटीज के नए-नए लुक्स सोशल मीडिया पर वायरल होने लगते हैं। हम इन सेलिब्रिटीज के लुक्स को देखकर बहुत अधिक प्रभावित होने लगते हैं और इन लुक्स को री-क्रिएट भी करते हैं।
इन सेलेब्रिटी लुक्स को अपनी बॉडी के हिसाब से कस्टमाइज करवाना बहुत जरूरी होता है। तो आइए देखते हैं इस हफ्ते सेलिब्रिटीज के कुछ बेस्ट लुक्स, जिन्हें आप आसानी से री-क्रिएट कर सकते हैं। साथ ही, बताएंगे इन लुक्स को स्टाइल करने के आसान टिप्स-

हिना खान

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by MANISH MALHOTRA (@manishmalhotraworld)

 

हिना खान का हर लुक स्टाइलिश होता है। वहीं हालही में मनीष मल्होत्रा के शो के दौरान एक्ट्रेस ने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की लेटेस्ट कलेक्शन से इस खूबसूरत सलवार-सूट को कैरी किया है आओ इस तरह का सूट बनवाने के लिए चंदेरी फैब्रिक को खरीद सकते हैं। कानों में हैवी झुमकी इयररिंग्स पहनकर अपने लुक में चार-चांद लगा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Fashion Face off: दीपिका पादुकोण और नीता अंबानी आईं मिलती-जुलती साड़ी में नजर, किसने किया रॉक और कौन हो गया फ्लॉप?

तृप्ति डिमरी

tripti dimri

एक्ट्रेस आए दिन किसी न किसी कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं, लेकिन इस बार एक्ट्रेस के कातिलाना पिंक कलर सिल्क लहंगा लुक ने फैंस का दिल जीत लिया है। इस तरह के लुक को ब्राइडल भी अपने डी-डे के लिए री-क्रिएट कर सकती हैं। ज्वेलरी के लिए ग्रीन कलर के कलर कंट्रास्ट कॉम्बिनेशन को चुनें। देखने में यह लुक काफी स्टाइलिश और सटल लुक देने का काम करेगा।

सोनाली बेंद्रे

sonali bandre

सोनाली बेंद्रे की प्यारी सी स्माइल ही उनके लुक में चार चांद लगाने का काम करती है। एक्ट्रेस के लुक की बात करें तो बेहद खूबसूरत ग्रीन और पिंक कलर की साड़ी को पहना हुआ है। बालों में सिंपल बन और लक को रॉयल बनाने के लिए डबल पल्लू स्टाइलिंग की हुई है। देखने में इस तरह का खूबसूरत लुक आप प्लेन साड़ी, दुपट्टे और फैंसी गोटा-पट्टी लेस की मदद से कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Fashion Face Off: करीना कपूर और भूमि पेडनेकर एक ही तरह के सलवार-सूट पहनें आई नजर, किसने किया रॉक और कौन हो गया फ्लॉप?

अगर आपको ये सेलेब्रिटी स्टाइल लुक्स पसंद आए हों, तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें उपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।