शादी का दिन पास जैसे ही आते हैं, दुल्हन अपने लिए सबसे पहले लहंगा खरीदने का मन बनाती है। इसके लिए कई सारी सोशल मीडिया साइट यहां तक की एक्ट्रेस के लहंगे के डिजाइन को भी पसंद करती है, ताकि लुक सबसे अलग और खूबसूरत लगे। लेकिन कन्फ्यूजन आती है कलर को लेकर। ऐसा इसलिए क्योंकि कई सारे कलर होते हैं, जो मौसम और सीजन के हिसाब से ट्रेंड में आते हैं। वहीं मार्केट में दिखाई देते हैं। आप भी इन्हीं कलर के लहंगे को अलग-अलग डिजाइन में ले सकती हैं और अपने स्पेशल डे को अच्छा बना सकती हैं। चलिए आपको बताते हैं किस तरह के कलर वाले लहंगे स्टाइल करने पर अच्छे लगेंगे।
पिंक कलर का बनारसी लहंगा
लहंगे में एम्ब्रॉयडरी वर्क हर बार वेडिंग सीजन में ट्रेंड करता है। अगर आप भी इसे पसंद करती हैं, तो मार्केट में जाकर आप सबसे पहले यही लहंगा खरीदेंगी। लेकिन कुछ अलग ट्राई करने के लिए आपको फैब्रिक के साथ-साथ कलर को भी चेंज करना चाहिए। इस बार आप शादी के लिए पिंक कलर के सिल्क लहंगे को खरीदें। इस तरह के लहंगे पहनने के बाद रॉयल लुक क्रिएट करते हैं। इसके साथ आपको दुपट्टा भी सेम कलर का मिलता है। ब्लाउज भी हैवी आता है। इसके साथ जो सिर की चुनरी होती है वो नेट में आती है। इस तरह के लहंगे को पहनने के बाद आप बेहद खूबसूरत दिखाई देंगी। मार्केट में इस तरह के लहंगे आपको 15,000 से 20,000 रुपये में मिल जाएंगे।
टमाटरी रेड कलर का लहंगा
आप अगर रेड कलर पसंद करती हैं, तो इसमें भी कई सारी वेरायटी ऑफ कलर मिल जाएंगे। इस समय अगर आप मार्केट से जाकर लहंगा खरीदना चाहती हैं, तो ऐसे में आप टमाटरी रेड कलर का लहंगा खरीदकर इसे वियर कर सकती हैं। इसमें आपको वेलवेट फैब्रिक के साथ एम्ब्राइडरी और सिल्क फैब्रिक में एम्ब्राइडरी वर्क वाले लहंगे मिल जाएंगे। इससे आपका लुक बेहद खूबसूरत लगेगा। साथ ही, शादी की तस्वीरों में ये कलर और भी खिलकर दिखाई देगा। आप इस तरह के लहंगे को स्टाइल करें। आपको कुछ अलग कलर पहनने को मिलेगा। इस तरह के लहंगे आपको मार्केट से लेने पर 17,000 से 25,000 रुपये में मिल जाएंगे।
इसे भी पढ़ें: अपनी शादी में दिखना चाहती हैं सबसे अलग, तो ट्राई करें ये मैटेलिक लहंगे
पेस्टल कलर का लहंगा
अगर आपको पेस्टल कलर पसंद है, तो ऐसे में आप तस्वीर में नजर आने वाला लहंगा अच्छा लगेगा। इस तरह के लहंगे की कॉपी भी आपको चांदनी चौक मार्केट में आसानी से मिल जाएगी। इसमें लाइट कलर के साथ डार्क कलर का इस्तेमाल किया जाता है। इससे एम्ब्रॉयडरी वर्क किया जाता है। स्टोन और पर्ल का काम करके इस लहंगे की खूबसूरती को दोगुना किया जाता है। इससे आपका लुक और भी सुंदर दिखाई देता है। आप इस तरह के लहंगे को भी अपनी शादी के लिए खरीद सकती हैं।
शादी का लहंगा खरीदते समय कलर को सही तरह से चूज कर लें, ताकि जब आप वियर करें तो ये आपके ऊपर सबसे सुंदर लगे। साथ ही, आपकी तस्वीर भी बेहद अच्छी आएं।
इसे भी पढ़ें:अपनी शादी के दिन लाल रंग के लहंगे को इन हीरोइन्स ने कहा बाय बाय
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Instagram/ Manish Malhotra, wedding_designer_lehenga
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों