जब भी हम लुक क्रिएट करते हैं तो इसके साथ कौन सा हेयर स्टाइल करें और इसमें किस तरह की एक्सेसरीज को स्टाइल करें। इसके बारे में हमेशा सोचते हैं। कई बार ऐसा होता है कि एक्सेसरीज हमें अच्छी लगती हैं उन्हें खरीदकर भी लाते हैं। लेकिन हेयर स्टाइल बनाने के बाद वो अच्छी नहीं लगती हैं। फिर भी हम कोशिश करते हैं कि उसी एक्सेसरीज का इस्तेमाल करके अपने हेयर स्टाइल को परफेक्ट बना सके। इसके लिए हम आपको कुछ ऐसी हेयर एक्सेसरीज के बारे में बताएं जिसको ट्राई करके आप परफेक्ट हेयर स्टाइल बना पाएंगी और इस लुक में खूबसूरत लग पाएगी।
अगर आपको जुड़ा बनाना पसंद है और इसे खूबसूरत बनाना चाहती हैं तो इसके लिए आप कॉम्ब पिन का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको अपने बालों को इकट्ठा करना है इसके बाद बालों को रोल करके बन बनाना है और बॉबी पिन की मदद से सेट करना है। इसके बाद बन के ऊपरी तरफ या फिर साइड में इस पिन को सेट करना है। इस तरीके से आपका परफेक्ट इंडियन लुक रेडी हो जाएगा। इस तरीके की पिन के डिजाइन आपको ऑनलाइन और मार्केट में आसानी से मिल जाएंगी। इसमें आप चाहे तो गोल्डन कलर के अलावा मल्टी कलर पिन भी ले सकती हैं।
जब भी हम बन बनाते हैं तो इसमें गजरा लगाते हैं। कई बार ऐसा होता है कि घर पर बन (3 ईजी हेयर स्टाइल) अच्छा नहीं बनता जिसको परफेक्ट दिखाने के लिए हम कुछ अलग-अलग एक्सेसरीज को लगाते हैं। लेकिन ऐसा करने की अब आपको जरूरत नहीं है क्योंकि अब आप इनकी जगह आप आर्टिफिशियल फ्लोरल बन लगा सकती हैं। ये काफी अच्छे लगते हैं और टूटते भी नहीं है। इस तरीके के बन के ऑप्शन आपको ऑनलाइन मिल जाएंगे। इसमें आप दो कलर भी ले सकती हैं और मल्टी कलर भी खरीद सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: 30 साल की महिलाओं को ट्राई करने चाहिए ये 5 मिनट हेयरस्टाइल आइडियाज
कई बार ऐसा होता है कि जब हमे कोई हेयर स्टाइल (हेयर स्टाइल बनाने के टिप्स) समझ नहीं आता तो हम अक्सर बालों को खुला रखना पसंद करते हैं। लहंगे के साथ खासकर इस तरीके के लुक क्रिएट किए जाते हैं। जिनमें हेयर कर्ल बनाएं जाते हैं। इन्हें अच्छा दिखाने के लिए आप इसके साथ फ्लोरल बीड्स हेयर एक्सेसरीज को ट्राई कर सकती हैं। इस तरह की एक्सेसरीज आपको स्टोन वर्क में भी मिल जाएगी। साथ ही फ्लोरल में भी मिल जाएंगी। इन्हें आप अपनी आउटफिट से मैच करके स्टाइल कर सकती हैं और लुक को परफेक्ट बना सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Best Hairstyle Ideas : कुर्ती के साथ ट्राई करें ये 3 हेयर स्टाइल और दिखें सबसे अलग
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Credit- Myntra
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।