Kangan Designs: किसी भी लुक में जान डालने के लिए ज्वेलरी का रोल अहम होता है। इस बात से हम सभी वाकिफ ही हैं। हाथों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए हम चूड़ियों के साथ या इनके अलावा कंगन को पहनते हैं। इसमें आपको कई तरह की डिजाइंस और कलर कॉम्बिनेशन देखने को मिल जाएंगे।
कंगन के डिजाइंस को चुनने के लिए हाथों के आकार को समझना बेहद जरूरी होता है। तो आइए देखते हैं कंगन की खूबसूरत डिजाइंस। साथ ही, बताएंगे इन कंगन को चूड़ियों के साथ स्टाइल करने के आसान टिप्स-
घुंघरू डिजाइन कंगन
अगर आप ज्यादा हैवी लुक के कंगन नहीं पहनना चाहती हैं तो इस तरह की कंगन को हाथों में सजा सकती हैं। इसमें आपको चौड़े से लेकर मीडियम चौड़ी डिजाइन वाले कंगन देखने को मिल जाएंगे। घुंघरू में आपको गोल्डन और सिल्वर में कई सारे डिजाइंस देखने को मिल जाएंगे। कोशिश करें कि इस लुक में आप घुंघरू वाले ही पायल, बिछिया, अंगूठी और नेकपीस को स्टाइल करें।
हैण्ड कफ डिजाइन कंगन
अगर आपको अपने लिए परफेक्ट साइज के कंगन ढूंढने में किसी तरह की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो आप इस तरह के एडजस्ट करने वाले हैण्ड कफ डिजाइन के कंगन को पहन सकती हैं। इस तरह के कंगन को आप बिना किसी चूड़ियों के साथ भी पहन सकती हैं। डिजाइन की बात करें तो इसमें आपको हैवी वर्क में चौड़े साइज के कई कंगन देखने को मिल जाएंगे।
इसे भी पढ़ें:Choodi Designs: पतले और छोटे हाथों पर खूब जचेंगी ये हरी-लाल चूड़ियां, देखें नए डिजाइंस
लटकन डिजाइन कंगन
हैवी वर्क वाले कंगन पहनना पसंद करते हैं तो आजकल लटकन के साथ आपको इस तरह में काफी तरह के डिजाइन देखने को मिल जाएंगे। चूड़ियों के साथ में अगर आप इस तरह के खूबसूरत कंगन पहन रही हैं तो कंगन के बीच में चौड़े डिजाइन के कंगन को शामिल करके सेट तैयार कर सकती हैं। इसमें आपको कुंदन से लेकर पोल्की डिजाइन में कई डिजाइंस देखने को मिल जाएंगे।
इसे भी पढ़ें:हर रंग की चूड़ी के साथ अच्छे लगेंगे कंगन के ये लेटेस्ट डिजाइंस, देखे तस्वीरें
अगर आपको कंगन की ये खूबसूरत डिजाइंस पसंद आई हों, तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें उपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image Credit: Pinterest/sg jewellwers,Rajwada bangle, saj jewellery, Crafty Gems, versha, prerna dubey
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों