
शादी का सीजन दोबारा से शुरू हो गया है। गर्मी की शादी में वैसे तो ज्यादा हैवी पहनने का मन नहीं करता। लेकिन जब बात आती है खास रिश्तेदारी में शादी की तो हम सभी का मन करता है कुछ अलग लगने का। ऐसा इसलिए ताकि जितने भी रिश्तेदार शादी में मिले वो आपके लुक को देखकर चौंक जाएं। इसके लिए आप बनारसी जरदोजी साड़ी को वियर कर सकती हैं। यह दिखने में हैवी होती है लेकिन आजकल हल्के कपड़े में भी आती है। इसलिए गर्मी में पहनने के लिए कंफर्टेबल होती हैं। चलिए बताते हैं किस तरह की साड़ी को आप शादी में वियर कर सकती हैं।

अगर आपकी हाल ही में शादी हुई है और आप रिश्तेदारी में जा रही हैं तो शादी के फंक्शन के लिए आप इस रेड कलर गोल्डन वर्क जरदोजी साड़ी को वियर कर सकती हैं। साड़ी बेहद अच्छी लगती है। हैवी होने की वजह से आप नई नवेली दुल्हन की तरह सुंदर लगेंगी। साथ ही आपको इसके साथ ज्यादा हैवी ज्वेलरी पहनने की जरुरत नहीं पड़ेगी। आप इसके साथ चाहें तो प्लेन या फिर सेम वर्क का ब्लाउज डिजाइन करा सकती हैं। मार्केट में इस तरह की साड़ी आपको 500 से 1000 रुपये में मिल जाएगी।

साड़ी अगर सिल्क की हो तो शादी में अच्छी लगती है। इसलिए इस बार शादी में जानें के लिए आप जरदोजी सिल्क साड़ी को वियर कर सकती हैं। इसमें आपको हैवी पल्लू वाली साड़ी मिल जाएगी। इसमें बॉक्स डिजाइन क्रिएट हुए होंगे जो साड़ी को और ज्यादा सुंदर दिखाएंगे। इसके बॉर्डर पर भी आपको हैवी डिजाइन मिल जाएगा। इस तरह की साड़ी के साथ आपको ब्लाउज भी हैवी वर्क में मिलेगा। जिससे साड़ी सुंदर नजर आएगी। आपको यह साड़ी मार्केट से 2000 से 3000 रुपये में मिल जाएगी।
इसे भी पढ़ें: क्लासी और मॉडर्न दिखने के लिए चुनें ब्लैक कलर की साड़ी, देखें डिजाइंस

अगर आपको साड़ी का बॉर्डर चौड़ा और डिजाइन बड़ा चाहिए तो इसके लिए आप इस जरदोजी साड़ी को वियर कर सकती हैं। इस तरह के साड़ी डिजाइन मार्केट में आसानी से मिल जाएंगे। जिसमें बॉर्डर पर प्लेन और फ्लोरल वर्क दोनों होंगे। लेकिन जो अंदर का प्रिंट होगा वो छोटा और बड़ा दोनों होगा। इस तरह की साड़ी के साथ आपको प्लेन स्लीव्स पर बॉर्डर वाला मिलेगा। आप इसके साथ लाइट वर्क ज्वेलरी को स्टाइल कर सकती हैं, जिससे आपका लुक अच्छा लगेगा।
इस बार शादी में पहनने के लिए बनारसी जरदोजी सिल्क साड़ी को ट्राई करें। इसमें आपका लुक भी अच्छा लगेगा। साथ ही आप सबसे अलग नजर आएंगी।
इसे भी पढ़ें: दिखना चाहती हैं रॉयल तो कांजीवरम साड़ी के इन डिजाइंस पर डालें नजर
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit-Myntra
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।