
Banana Clip Designs: जब भी हम बालों का हेयरस्टाइल बनाने के बारे में सोचते हैं, तो ऐसे में आप अलग-अलग तरह की एक्सेसरीज को बालों में लगाते हैं, ताकि हेयरस्टाइल अट्रैक्टिव नजर आएं। इस बार आप बनाना क्लिप के अलग-अलग डिजाइंस को ट्राई कर सकती हैं। क्लिप लगाने के बाद आपका हेयरस्टाइल और भी सुंदर नजर आएगा। साथ ही आप खूबसूरत दिखाई देंगी। आइए बताते हैं किस तरह के बनाना हेयर क्लिप को आप बालों में लगा सकती हैं, जिससे आपका हेयरस्टाइल सुंदर नजर आए।
बालों में लगाने के लिए आप पर्ल डिजाइन वाले बनाना क्लिप को लगा सकती हैं। इस तरह के क्लिप बालों में लगने के बाद काफी सुंदर लगते हैं। साथ ही एक अलग तरह की एक्सेसरीज आपके बालों में ऐड हो जाती है। इसे लगाकर आप सिंपल हेयरस्टाइल भी क्रिएट कर सकती हैं। साथ ही आप चाहें तो हाई टेल हेयरस्टाइल को क्रिएट कर सकती हैं, जिससे आपका लुक खूबसूरत नजर आए। आपको यह मार्केट में 20 से 40 रुपये में आसानी से मिल जाएगी।

आप इस तस्वीर में नजर आने वाली फैंसी क्लिप लगा सकती हैं। इस तरह के बनाना क्लिप बालों के हेयरस्टाइल को अट्रैक्टिव बनाते हैं। साथ ही इससे हेयरस्टाइल सुंदर बनाते हैं। आपको इसे ट्राई करना चाहिए, ताकि आपको कुछ अलग एक्सेसरीज बालों में लगाने को मिल जाए, जिसे लगाने के बाद आप सुंदर नजर आएंगी। आपको मार्केट में इस तरह की बनाना क्लिप आसानी से मिल जाएगी, जो बालों में लगने के बाद अच्छी लगती है।

यह भी पढ़ें- Pearl Hair Clip Designs: हर हेयरस्टाइल में चार चांद लगा देंगे ये खूबसूरत मोती वाले क्लिप्स, देखें डिजाइंस
बालों के हेयरस्टाइल को अट्रैक्टिव बनाने के लिए आप फ्लावर डिजाइन वाली बनाना क्लिप को लगा सकती हैं। इस तरह की बनाना क्लिप बालों में सुंदर लगती है। साथ ही हेयरस्टाइल में एक नयापन ऐड करती है। आपको इसमें बड़े-बड़े फ्लावर का डिजाइन मिलेगा। इससे आपको ओरिजनल फ्लावर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसी को लगाकर बालों का हेयरस्टाइल सुंदर नजर आएगा।

यह भी पढ़ें- टूटी हुई हेयर क्लिप को फेंके नहीं, ऐसे करें दोबारा इस्तेमाल
इस बार आप इन बनाना क्लिप को ट्राई करें, जिसे लगाने के बाद आपका हेयरस्टाइल सुंदर लगेगा। साथ ही आप खूबसूरत दिखाई देंगी। आपको इसके बाद हेयरस्टाइल बनाने में समय भी कम लगेगा।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit-Amazon/ Flipkart
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।