Alia Bhatt New looks: स्टाइलिश दिखने के लिए आलिया भट्ट के इन लुक्स को करें रीक्रिएट, देखें तस्वीरें

आलिया भट्ट की एक्टिंग तो लोगों को हमेशा से ही पसंद आती है। लेकिन आजकल उनके स्टाइलिश लुक भी लोग काफी पसंद कर रहे हैं। आप भी इन्हें रीक्रिएट कर सकती हैं।

alia bhatt stylish looks r

आलिया भट्ट की क्यूट स्माइल और एक्टिंग हर किसी को पसंद है। इसलिए जब भी उनकी कोई नई फिल्म रिलीज होती है, तो लोग सबसे पहले उसे देखने पहुंचते हैं। हाल ही में वो एक इवेंट में नजर आईं। यह इवेंट उनकी बुक रिलीज का था। जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थी। ऐसे ही इनके और भी स्टाइलिश लुक्स हैं, जिन्हें ट्राई करके आप भी अपने लुक्स को रीक्रिएट कर सकती हैं। चलिए आपको भी दिखाते हैं, इनकी तस्वीरें।

आलिया भट्ट का स्टाइलिश कैजुअल लुक (Alia Bhatt Latest Looks)

आलिया भट्ट की तरह खूबसूरत दिखने के लिए आप भी इनके लुक्स को रीक्रिएट कर सकती हैं। इसमें उन्होंने पैंट विद ब्रालेट टॉप को कोट के साथ स्टाइल किया हुआ है। इसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। इस आउटफिट को सब्यासाची ने डिजाइन किया है। अगर आप ब्रालेट के साथ ट्राउजर पहनने में कम्फर्टेबल नहीं हैं, तो इसकी जगह पर आप क्रॉप टॉप या साटन की शर्ट को पहन सकती हैं। इसके ऊपर कोट कैरी कर सकती हैं। इससे भी आपका लुक अच्छा लगेगा। इस तरह के आउटफिट का पूरा सेट मार्केट से आपको 800 से 1,000 रुपये में मिल जाएगा।

आलिया भट्ट ने स्टाइल की स्ट्रेपलेस ड्रेस

आलिया भट्ट का इवेंट लुक हो या पार्टी वो हर किसी में खूबसूरत दिखती हैं। इस तस्वीर में उन्होंने गुच्ची की स्ट्रेपसेल ड्रेस को वियर किया है, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। ड्रेस स्ट्रेपलेस है, तो इससे उनका लुक भी अच्छा लग रहा है। आप भी कुछ यूनिक ट्राई करने के लिए इनके इस लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं। इस ड्रेस के लिए उन्होंने डार्क मैरून कलर को चूज किया है। आप भी इसे ट्राई कर सकती हैं। इसमें आपको कई सारे डिजाइन और पैटर्न मिल जाएंगे। इससे आपका लुक अच्छा लगेगा।

इसे भी पढ़ें: Iconic Looks : आलिया भट्ट-सा नहीं कोई स्टाइल आइकन, ऐसे देती हैं फैशन इंस्पिरेशन

आलिया भट्ट का फॉर्मल लुक

Alia Bhatt Looks For women

अगर आपको कुछ यूनिक ट्राई करना है, तो इसके लिए आप आलिया भट्ट के इस लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं। इसमें उन्होंने लाइनिंग डिजाइन वाले कोट को फ्लेयर्ड डेनिम जींस के साथ वियर किया है। इसके साथ ही उन्होंने मेकअप लुक को सिंपल और हेयरस्टाइल में बन क्रिएट किया है। इसमें वो सिंपल और एलिगेंट लग रही हैं, लेकिन लुक स्टाइलिश नजर आ रहा है। आप इस तरीके के लुक को आसानी से रीक्रिएट कर ऑफिस जा सकती हैं।

आलिया भट्ट का हर लुक खास रहता है। इसलिए लड़कियां सबसे ज्यादा रीक्रिएट करना पसंद करती हैं। चाहें, वो उनका पार्टी लुक हो या फेस्टिवल लुक। हर लुक में वो अलग और खास नजर आती हैं।

इसे भी पढ़ें: आलिया भट्ट के सोबर लुक्स देख आप भी हो जाएंगी फिदा

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit-Instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP