herzindagi
Manyavar Mohey Collection With Price

Mohey: कैसी होती हैं Dulhanwalifeeling? जानिए आलिया भट्ट से

दुल्हन वाली फीलिंग को Mohey ने अपने नए #dulhanwalifeeling campaign में बहुत ही खूबसूरती के साथ दर्शाया है। आप भी देखें। 
Editorial
Updated:- 2019-11-25, 18:40 IST

किसी भी लड़की के लिए उसकी शादी का दिन बेहद खास होता है। अपनी शादी को लेकर लड़की ने कुछ ख्वाब सजाए होते हैं। मगर शादी से किसी लड़की के जितने सपने जुड़े होते हैं उतना ही यह दिन इमोशनल भी होता है। हर लड़की अपनी शादी के दिन दुनिया की सबसे खूबसूरत दुल्हन दिखना चाहती है। आखिर महिनों से वह इस दिन के लिए तैयारी जो कर रही होती हैं । यह दिन उसकी लाइफ का सबसे बड़ा दिन होता है। वह अपनी नई जिंदगी की शुरुआत जो करने वाली होती हैं। अपने पेरेंट्स को छोड़ने का दुख और जिंदगी की नई शुरुआत करने की खुशी हर होने वाली दुल्हन के मन में होती है। 

Manyavar Mohey Lehenga Collection With Price

इस दुल्हन वाली फीलिंग को Mohey ने अपने नए #dulhanwalifeeling campaign में बहुत ही खूबसूरती के साथ दर्शाया है। Mohey  का नया चेहरा बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट हैं। आलिया ने इस #dulhanwalifeeling campaign में दुल्हन की बहुत ही खूबसूरत एक्टिंग की है और बहुत अच्छे से दुल्हन वाली फीलिंग को बयां किया है। आलिया ने बताया है कि कैसे एक दुल्हन को इस बात की चिंता सताती है कि उसका मेकअप, एक्सेसरीज और लेहंगा कैसे दिख रहे हैं। इसलिए वह #dulhanwalifeeling campaign में जैसे ही स्टेज पर पहुंचती हैं सबसे पहले खुद से यही पूछती हैं कि वह कैसी लग रही हैं, उनका लेहंगा कैसा लग रहा है।

Manyavar Mohey Women

इतना ही नहीं आलिया बताती हैं कि उनके मन में कैसे उथल पुथल मची हुई है। वह शादी करके सही Decision ले रही हैं या नहीं फिर वह अपने दूल्हे की ओर देखती हैं और उनके मुंह से निकलता है #bestgroomever। दुल्हन के मन में शादी वाले दिन कितनी मिक्स्ड फीलिंग रहती है आलिया ने #dulhanwalifeeling campaign में बहुत अच्छे से अपनी एक्टिंग पिरोया है। एक दुल्हन के मन में शादी वाले दिन अपने पेरेंट्स को छोड़ने का जो दुख होता है उसे शायद केवल वही समझ सकती है। 

एक मॉर्डन ट्रेडिशनल दुल्हन कैसी होती है यह आइडिया आपको आलिया को देख कर लग जाएगा। अगर आप भी आलिया भट्ट की तरह अपनी शादी वाले दिन खूबसूरत नजर आना चाहती हैं तो आपको एक बार Mohey के नए और डिजाइनर ब्राइडल लेहंगा कलेक्शन पर नजर डालनी चाहिए। इस कलेक्शन में आपको एक से बढ़कर एक डिजाइंस और रंगों में ब्राइडल लेहंगे मिल जाएगें जो आपको ट्रेडिशनल के साथ मॉर्डन दोनों तरह का ब्राइडल लुक देंगे। आपने जिस तरह की दुल्हन बनने का सपना देखा है उस तरह की दुल्हन बनने में Mohey आपकी पूरे मदद करेगा। आप Mohey के आउटलेट या फिर ऑनलाइन स्टोर पर ब्राइडल लेहंगों का कलेक्शन देख सकती हैं और अपने लिए खरीद भी सकती हैं।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।