अदिति राव हैदरी आजकल अपनी शादी को लेकर सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड में है। पहले इनका साउथ इंडियन ब्राइडल लुक ट्रेंड किया था। जिसमें उन्होंने साड़ी को स्टाइल की थी। इस बार उन्होंने ऐसे लुक को क्रिएट किया, जिसमें वो बेहद सुंदर नजर आईं। ये उनका दूसरा शादी लुक था। इसे आप चाहें तो अपनी शादी के लिए रीक्रिएट कर सकती हैं। इसमें आपका लुक भी सुंदर नजर आएगा। इस बार उन्होंने बेहद खूबसूरत लहंगे को स्टाइल किया है। साथ ही, ज्वेलरी भी काफी सुंदर वियर किया। चलिए आपको भी बताते हैं इनके लुक्स के बारे में जिसे आप भी रीक्रिएट कर सकती हैं।
अदिति राव हैदरी का रेड लहंगा लुक
अदिति राव हैदरी की जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है। उसमें उन्होंने रेड कलर के लहंगे को वियर किया है। इस तरह के लहंगे में उनका लुक अच्छा लग रहा है। इसे डिजाइनर सब्यासाची ने डिजाइन किया है। इस तरह के लहंगे के लिए गोटा वर्क का इस्तेमाल किया गया है। इसके साथ ब्लाउज भी प्लेन डिजाइन में बनवाया है। इसके साथ जो दुपट्टा वियर किया है इसमें भी बॉर्डर वर्क पर गोटे का इस्तेमाल किया गया है। इसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आईं। आप भी इस तरह के लहंगे को वियर कर सकती हैं। आजकल ये लहंगे काफी ट्रेंड में है। जिसे वियर करके आपका लुक अच्छा लगेगा।
लहंगे के साथ स्टाइल की रॉयल ज्वेलरी
इस लहंगा लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए अदिति राव हैदरी ने कुंदन वर्क ज्वेलरी को वियर किया है। इस लुक के लिए उन्होंने चोकर सेट, झुमके वाले इयररिंग्स और माथा पट्टी के साथ मांग टीका वियर किया है। इसके साथ उन्होंने मोती वाले डिजाइन की नथ को वियर किया है। हाथों में पहनने के लिए अलग-अलग डिजाइन की रिंग को वियर किया है। इसमें आपका लुक अच्छा लगेगा।
मेकअप और हेयर स्टाइल करें क्रिएट
View this post on Instagram
आप इस तरह के लुक को और खूबसूरत बनाने के लिए ब्रेड हेयर स्टाइल को क्रिएट किया है। मेकअप लुक को उन्होंने सिंपल रखा है। उन्होंने अपनी आंखों को रेड कलर के साथ क्रिएट किया है। इस तरह के लुक में वो किसी महारानी से कम नहीं लग रही है। आप भी अपनी शादी के लिए ऐसे ही लुक को क्रिएट कर सकती हैं। लहंगा भी आप फैब्रिक लेकर डिजाइन करा सकती हैं।
इस बार आप वेडिंग लुक के लिए इनके लहंगे से आइडिया ले सकती हैं। इसमें आपका लुक ही खूबसूरत लगेगा। साथ ही, आप सबसे अलग नजर आएंगी। इस तरह के लहंगे के साथ आप ज्वेलरी भी ऐसी ही स्टाइल कर सकती हैं। इससे लुक महारानी जैसा लगेगा।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों