इंडियन वियर हो या फिर वेस्टर्न वियर हर किसी के साथ अलग-अलग नेकलेस अच्छे लगते हैं। इसलिए महिलाएं गाउन हो या लहंगा अपने हिसाब से नेकलेस पहनती हैं। ये आपके अधूरे लुक को पूरा करते हैं। ऐसे में अगर आप ट्रेंड को फॉलो करना पसंद करती हैं, तो इसके लिए आपको अपने ज्वेलरी कलेक्शन में इन लेटेस्ट डिजाइन को एड करना पड़ेगा।
ये नेकलेस आपके लुक को और स्टाइलिश बनाएंगे। शादी से लेकर नाइट पार्टी में आप इसे अपनी ड्रेस के साथ पेयर कर पाएगी। चलिए आपको आज ऐसे ही कुछ लेटेस्ट डिजाइन के नेकलेस के बारे में बताएंगे।
ग्रीन कलर स्टोन आजकल काफी ट्रेंड में है। दुल्हन से लेकर ऑफिस जाने वाली महिलाएं भी इसके नेकलेस पहनना पसंद करती हैं। लेकिन इसमें भी आपको अलग-अलग डिजाइन मिलते हैं जिन्हें आप ड्रेस के हिसाब से पहन सकती हैं। ये रॉयल लुक (स्टाइलिंग टिप्स फॉर रॉयल लुक) देते हैं साथ ही पहनने के बाद काफी क्लासी लगते हैं।
टेंपल ज्वेलरी कभी भी आउट ऑफ फैशन नहीं होती है। इस तरह के डिजाइन नेकलेस आप इंडो वेस्टर्न और इंडियन दोनों के साथ पेयर कर सकती हैं। लेकिन अगर आपको ट्रेंडी ज्वेलरी पसंद है तो इसके लिए आप हसली नेकलेस डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। ये कॉम्बिनेशन काफी अच्छा लगता है। साथ ही इसे आप किसी भी आउटफिट के साथ पेयर कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: वेस्टर्न ड्रेस के साथ बेस्ट लगते हैं ये नेकलेस, अपने ज्वेलरी कलेक्शन में करें शामिल
मल्टीकलर नेकलेस हर एक महिला को खास पसंद नहीं होते हैं। लेकिन इस बार आप मिरर वर्क मल्टीकलर नेकलेस ट्राई कर सकती हैं। जिसे आप लहंगे, साड़ी या फिर प्लेन डीप नेकलाइन टॉप के साथ पहन सकती हैं। इस तरह के नेकलेस क्लासी लुक देते हैं साथ ही पहनने के बाद काफी अच्छे लगते हैं। आपको अगर इसे खरीदना है तो इसके लिए आप ऑनलाइन जाकर इसे खरीद सकती हैं।
पर्ल का फैशन काफी चलन में है इसलिए आप अगर पर्ल पहनना पसंद करती हैं तो इसके लिए अलग-अलग डिजाइन अपनी ड्रेस के हिसाब से ट्राई कर सकती हैं। इसमें लेयर नेकलेस, गोल्ड चेन नेकलेस या फिर स्टोन वर्क के साथ पर्ल ट्राई कर सकती हैं। इसे आप इंडियन और वेस्टर्न दोनों के साथ वियर कर सकती हैं।
टिप्स: इसके साथ आप मेकअप और इयररिंग्स दोनों के लाइट रखें।
इसे भी पढ़ें: जल्द होने वाली है शादी तो इन 5 ब्राइडल ज्वैलरी डिजाइन्स से लें इंस्पिरेशन
आजकल सिल्वर ज्वेलरी काफी ट्रेंड में है। महिलाएं इससे बने नेकलेस पहनना काफी पसंद करती हैं। ऐसे में महिलाओं के पास इस तरह के चोकर नेकलेस का कलेक्शन जरूर होना चाहिए। इसमें आपको यूनिक डिजाइन के साथ-साथ कलर भी मिल जाएंगे।
इस तरह के और नेकलेस डिजाइन आप ट्राई कर सकती हैं। हमारे बताएं गए डिजाइन आपको कैसे लगे इसके बारे में जानकारी हमारे कमेंट सेक्शन पर जरूर शेयर करें।
अगर आपके पास कुछ अच्छे आइडियाज हैं, तो हमारे साथ जरूर शेयर करें। लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें साथ ही जुड़े रहे हरजिन्दगी के साथ।
Credit- Myntra
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।