
पिछले कुछ समय में महिलाओं के बीच पैंट सूट का क्रेज काफी बढ़ा है। कुछ समय पहले तक जहां केवल पुरूष ही पैंट सूट पहनना पसंद करते थे, वहीं अब महिलाएं भी ऑफिस से लेकर पार्टीज तक में पैंट सूट को प्राथमिकता देने लगी हैं। लेकिन सिर्फ पैंट सूट पहनना ही काफी नहीं होता है, एक कंप्लीट लुक पाने के लिए आपको एक्सेसरीज पर भी उतना ही ध्यान देना चाहिए। पैंट सूट में डिफरेंट एक्सेसरीज की मदद से आप कई लुक्स क्रिएट कर सकती हैं और काफी एक्सपेरिमेंटल हो सकती हैं।
पैंट सूट के साथ स्टड से लेकर नेकपीस की लेयरिंग की जा सकती हैं। हालांकि, एक्सेसरीज कैरी करते समय आपको यह भी ध्यान में रखना चाहिए कि आप किस लुक में पैंट सूट को पहन रही हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको पैंट सूट के साथ कुछ एक्सेसरीज स्टाइलिंग आइडियाज के बारे में बता रहे हैं-

पैंट सूट को अगर आप ऑफिस में पहन रही हैं और एक सटल लुक क्रिएट करना चाहती हैं, तो ऐसे में स्टड को स्टाइल करना एक बेस्ट ऑप्शन है। आप अपने पैंट सूट के कलर के अनुसार स्टड को पहन सकती हैं। मसलन, ऑफिस लुक में सिल्वर या गोल्डन टोन स्टड को कैरी किया जा सकता है, जबकि केजुअल आउटिंग्स या बिजनेस मीटिंग के लिए आप पर्ल स्टड के ऑप्शन को चुनें। (बेस्ट ईयररिंग्स डिजाइन)

अगर आप पैंट सूट के साथ ऐसी एक्सेसरीज कैरी करना चाहती हैं, जिसे आप किसी भी लुक में स्टाइल कर सके, तो आपको रिंग्स पहनने पर विचार करना चाहिए। हालांकि, आप रिंग के स्टाइल और उसके साइज को लेकर थोड़ा सजग रहना चाहिए। मसलन, अगर आप पार्टी में पैंट सूट के साथ रिंग पहन रही हैं, तो ऐसे में आप बिग साइज कॉकटेल रिंग्स को स्टाइल कर सकती हैं। वहीं, केजुअल्स में एक एलीगेंट लुक कैरी करने के लिए आप गोल्ड या डायमंड रिंग्स को स्टाइल करना चाहिए।

यह भी एक तरीका है पैंट सूट में खुद को एक्सेसराइज करने का। आप स्टेटमेंट इयररिंग्स के जरिए अपने लुक को बेहद ही डिफरेंट लुक दे सकती हैं। स्टेटमेंट इयररिंग्स में आपको कई तरह के स्टाइल, पैटर्न व कलर मार्केट में बेहद आसानी से मिल जाएंगे। आप भी अपनी पसंद व फेस शेप के अनुसार फ्लोरल डिजाइन से लेकर हार्ट शेप व ज्योमेट्रिकल आदि कई शेप्स को सलेक्ट कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ेंःऑफिस में स्टाइलिश लुक के लिए इन कोरियन मिक्स एंड मैच फैशन ट्रेंड से पाएं परफेक्ट लुक

पैंट सूट के साथ अगर आप सिर्फ इयररिंग्स ही स्टाइल करना चाहती हैं तो ऐसे में हूप्स को भी पहना जा सकता है। अगर आप ऑफिस में हूप्स इयररिंग्स पहन रही हैं तो ऐसे में आप मीडियम साइज या स्मॉल साइज हूप्स को कैरी करें। वहीं, पार्टीज में आप बिग साइज हूप्स पहन सकती हैं। हूप्स में यूं तो सिंपल डिजाइन भी काफी अच्छा लगता है, लेकिन अगर आप चाहें तो इसमें पैटर्न हूप्स को कैरी कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ेंःसाड़ी में फ्रंट पल्लू रखते समय इन स्टाइलिंग टिप्स पर भी दें ध्यान

अगर आप पैंट सूट के साथ इनर लेयरिंग में शर्ट पहन रही हैं तो ऐसे में एक्सेसरीज में स्टेटमेंट नेकपीस को पहनकर आप एक बेहद ही यूनिक लुक क्रिएट कर सकती हैं। बिग साइज नेकपीस के साथ पैंट सूट आपको एक स्टेटमेंट लुक देता है। आप इस लुक को पार्टीज में कैरी कर सकती हैं। हालांकि, इस दौरान आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आप स्टेटमेंट नेकपीस के साथ अन्य एक्सेसरीज को अवॉयड करें, ताकि आपका नेकपीस लुक हाइलाइट हो सके। (बिग साइज हूप्स ईयररिंग्स)

अगर आप पैंट सूट में एक सटल लुक क्रिएट करना चाहती हैं तो ऐसे में एक लाइट पेंडेंट को स्टाइल कर सकती हैं। यह एक बेहद ही एलीगेंट लुक है और आप इसे ऑफिस से लेकर पार्टीज तक में पहनकर अपने स्टाइल को खास बना सकती हैं।
तो अब आप पैंट सूट के साथ किस एक्सेसरीज को स्टाइल करना पसंद करेंगी? यह हमें फेसबुक पेज के कमेंट सेक्शन में अवश्य बताइएगा। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकीअपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।