herzindagi

गर्मियों में शरीर को रखना है ठंडा तो इन 10 कूलिंग फूड्स को करें शामिल

देश के लगभग हर हिस्से में तापमान बढ़ रहा है। खासकर उत्तर-भारत और दक्षिण-भारत में गर्मी का मौसम कुछ अधिक ही रहता है। ऐसे में गर्मी के मौसम में खान-पान का सेहत पर बहुत असर पड़ता है। अगर गर्मी के मौसम में लापरवाही करते हैं तो कभी भी बीमार पड़ सकते हैं। ऐसे में गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडा रखने के लिए कूलिंग फूड्स का सेवन करते रहना बेहद ज़रूरी होता है। आज इस लेख में हम आपको 10 ऐसे फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आप भी गर्मियों के मौसम में शरीर को ठंडा रखने के लिए आहार में शामिल कर सकते हैं। आइए जानते हैं।&nbsp; <div>&nbsp;</div>

Sahitya Maurya

Editorial

Updated:- 01 Apr 2022, 16:04 IST

तरबूज

Create Image :

गर्मी में सबसे अच्छा फल तरबूज को माना जाता है। इसलिए कई लोग गर्मी के मौसम में तरबूज का खूब सेवन करते हैं। कहा जाता है कि तरबूज में लगभग 90 प्रतिशत से अधिक पानी रहता है जो शरीर में पानी की कमी को दूर करता है। तरबूज एक एंटीऑक्सीडेंट फल है जो शरीर को ठंडा रखने में भी मदद कर सकता है।

खरबूजा को करें शामिल

Create Image :

कहा जाता है कि खरबूज में लगभग 90 प्रतिशत तक पानी होता है। इसलिए गर्मियों के मौसम में इसका सेवन सही माना जाता है क्योंकि ये शरीर को भी ठंडा रखने का काम करता है। खरबूजा की तरह ककड़ी भी गर्मियों के मौसम में शामिल करते रहना चाहिए। (ककड़ी के फायदे) इसके अलावा हरी पत्तेदार सब्जियां, आलूबुखारा, मूली और आंवल का भी सेवन करते रहना चाहिए।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

पुदीना

Create Image :

गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडा रखने के लिए पुदीना भी एक बेहतरीन खाद्य पदार्थ है। इसे भोजन में शामिल करने से सिर्फ शरीर का तापमान ही नियंत्रित नहीं रहता है बल्कि तरोताजा भी रखने का काम करता है। पुदीना को आप दही, छाछ या फिर रायता में भी शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा चटनी के रूप में पुदीना का सेवन किया जा सकता है।

खीरा

Create Image :

गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडा रखने के लिए खीरा भी एक बेहतरीन खाद्य पदार्थ है। कहा जाता है कि खीरे की तासीर बहुत ठंडी होती है जो शरीर के गर्मी को कम करती है। खीरा का उपयोग आप सलाद, जूस, डिटॉक्स ड्रिंक और रायता आदि में भी कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि खीरा में लगभग 90 प्रतिशत पानी रहता है। 

नारियल पानी

Create Image :

गर्मी के मौसम में किसी बेस्ट ड्रिंक का नाम लिया जाता है तो उसमें नारियल पानी नाम का ज़रूर शामिल रहता है। नारियल पानी में विटामिन, मिनरल्स और दूसरे न्यूट्रिशंस शामिल होते हैं। नारियल पानी के सेवन से शरीर को भी ठंडा रखा जा सकता है और कई बीमारियों को भी दूर रखा जा सकता है। 

नींबू को करें शामिल

Create Image :

गर्मी के मौसम में नींबू पानी का सेवन सिर्फ शरीर को ही ठंडा नहीं रखता है बल्कि अंदर से तरोताजा रखने में भी मदद करता है। ऐसे में आप दिन में एक से दो बार नींबू पानी में हल्का चीनी को मिक्स करके सेवन कर सकते हैं। नींबू पानी वजन कम करने में भी आपकी मदद कर सकता है। 

इसे भी पढ़ें: गर्मियों में हेल्दी रहने के लिए कुछ इस तरह खाएं ड्राई फ्रूट्स

दही को करें शामिल

Create Image :

गर्मियों के मौसम में शरीर को ठंडा रखने के लिए दही भी एक बेस्ट खाद्य पदार्थ है। दही में ऐसे गुण मौजूद होते हैं जो पाचन को भी सही रखने में मदद करते हैं। दही को आप रायता और लस्सी आदि चीजें बनाकर सेवन कर सकते हैं। हालांकि, अगर आप पहले से किसी बीमारी से ग्रसित है तो आपको दही खाने से बचना चाहिए। 

संतरा

Create Image :

कहा जाता है कि संतरा फल में लगभग 80 प्रतिशत जूस होता है जो शरीर को हाइड्रेट रखने में काफी मदद करता है। ऐसे में गर्मियों के मौसम में शरीर को ठंडा रखने और तरोताजा बनाए रखने के लिए संतरा एक बेस्ट फल है। कहा जाता है कि संतरे में बहुत सारा पोटेशियम होता है जो गर्मियों के मौसम में जरूरी माना जाता है। 

मिश्री को करें शामिल

Create Image :

गर्मियों के मौसम में शरीर को ठंडा रखने के लिए मिश्री का भी सेवन किया जा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कई लोग रात में ही मिश्री को पानी में डालकर अगले दिन सेवन करते हैं ताकि पेट ठंडा रहे। मिश्री को आप चीनी की जगह किसी भोजन को बनाने में भी उपयोग कर सकते हैं। ऐसे में आप भी गर्मियों में मिश्री का सेवन कर सकते हैं।    

इसे भी पढ़ें: Superfoods: महिलाओं को ये 3 चीजें रोजाना खानी चाहिए, हमेशा दिखेंगी फिट एंड फाइन

अजमोद

Create Image :

अजमोद जिसे कई लोग सेलेरी के नाम से भी जानते हैं। कहा जाता है कि अजमोद में लगभग 90 प्रतिशत से भी अधिक पानी होता है जो गर्मियों के मौसम में शरीर को कूलिंग करने के लिए एक बेस्ट आहार है। अजमोद को आप सलाद के रूप में या फिर सब्जी के रूप में भी शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा, गाजर और टमाटर को भी आहार में शामिल कर सकते हैं।