राजस्थान का खाना ना सिर्फ राजस्थान में बल्कि पूरे भारत में और विश्व के कई देशों में मशहूर है। राजस्थान के खाने की सबसे खास बात ये है कि यहां पर खाना खड़े मसालों में पकाया जाता है। तेज मसाले और मसालों की खुशबू के साथ खाने का स्वाद और भी बढ़ जाता है।
आप अगर अभी तक राजस्थान घूमने नहीं गई और आप ये सोच रही हैं कि राजस्थानी खाने में ऐसा क्या खास होता है कि ये इतना मशहूर है तो अब हम आपको इसके बारे में बताएंगें। रास्थानी खाना हो या फिर राजस्थान की ड्रिंक सभी का स्वाद आप एक बार चखने के बाद दोबारा जरूर taste करना चाहेंगी।
दाल बाटी चूरमा से लेकर लाल मास तक सब राजस्थानी थाली में परोसा जाता है। जो लोग शाकाहारी या मांसाहारी खाना पसंद करते हैं राजस्थान का स्वाद उन दोनों तरह के लोगों को पसंद आएगा। राजस्थान में पकने वाला वेजिटेरियन खाना भी मांसाहारी खाने से कम स्वादिष्ट नहीं होता।
तो आपको राजस्थानी थाली में क्या परोसा जाता है और उसका स्वाद कैसा होता है आइए आपको बताते हैं।