गर्मी के मौसम में लगभग हर घर में आम मिलेगा। इस समय बाज़ार में भी तरह-तरह के आम की वैरायटी भरे होते हैं। इस समय जो आम खाने वाले व्यक्ति होते हैं उनके घर में आम की बाढ़ दिखेगी। लेकिन अगर आप आम को सिंपल तरीके से खाकर बोर हो गए तो फिर आपको इस लेख को ज़रूरत पढ़ना चाहिए। क्योंकि इस लेख में हम आपको आम से तैयार 8 टेस्टी ड्रिंक के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
गर्मी के मौसम में आम से तैयार इन 8 तरीके के ड्रिंक्स को आप भी करें ट्राई
- Sahitya Maurya
- Editorial
- Updated - 07 Jun 2022, 17:06 IST
1 आम का शरबत
गर्मी के दिनों में अगर आप मीठे आम का बेहतरीन स्वाद लेना चाहते हैं तो आप आम का शरबत बना सकते हैं। यह शरबत शरीर को ठंडा रखने के लिए एक बेस्ट ड्रिंक हो सकता है। इसके लिए आम को छीलकर मिक्सर में डालें और साथ में बर्फ, नींबू के रस को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें और छान लें।
2 मैंगो लस्सी
गर्मियों के दिनों में लस्सी को लोग खूब पसंद करते हैं। ऐसे में आम खाने की अंदाज को अगर आप बदलना चाहते हैं तो फिर आपको मैंगो लस्सी ट्राई करना चाहिए। इसके लिए दही या दूध के इस्तेमाल से टेस्टी लस्सी बना सकते हैं। लस्सी ठंडा करने के लिए बर्फ भी डाल सकते हैं।
3 आम पन्ना
सिर्फ पके आम ही नहीं बल्कि कच्चे आम की मदद से टेस्टी भी ड्रिंक बना सकते हैं। जी हां, कच्चे आम से आप आम पन्ना बना सकते हैं। एक मिक्सर में कच्चे आम का गूदा, काला नमक, चीनी और चाट मसाला या जीरा पाउडर को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। अब इसे सर्विंग ग्लास डाल लें।
4 मैंगो मोजिटो
आम के सीजन में खुद को तरो-ताजा रखने के लिए आप मैंगो मोजिटो भी ट्राई कर सकते हैं। इसके लिए एक मिक्सर में आम का गूदा, पानी और चीनी को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। इसे ग्लास में रखने के बाद पुदीना के पत्ते, स्वादानुसार नमक और नींबू के छिलका को डालकर सर्व करें।
5 मैंगो आइस टी
आम को आप यूनिक रेसिपी में बदलना चाहते हैं तो आप मैंगो आइस टी भी ट्राई कर सकते हैं। इसके लिए एक पैन में आम का गूदा, चीनी और पानी को डालकर अच्छे से पका लें। जब सामग्री अच्छे से मिक्स हो जाए तो मिश्रण को छानकर कप में डाल लें।
6 मैंगो शिकंजी
गर्मी के मौसम में टेस्ट शिकंजी पीने का मन कर रहा है तो आप मैंगो शिकंजी ट्राई कर सकते हैं। इसके लिए एक बड़े मग में ठंडा पानी, काला नमक, जीरा पाउडर, चाट मसाला और नींबू के रस को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। अब इसमें आम का गूदा और बर्फ का टुकड़ा डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
7 मैंगो मिल्क शेक
अगर आप आम के साथ दूध का टेस्ट करना चाहते हैं तो फिर आप मैंगो मिल्क शेक ट्राई कर सकते हैं। इसके लिए आम का गूदा, दूध, चीनी और बर्फ के टुकड़े को मिक्सर में डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
8 मैंगो स्मूदी
अगर आपको स्मूदी पसंद है तो आप आप आम के सीजन में मैंगो स्मूदी बना चाहिए। इसके लिए मिक्सर में आम का गूदा, दूध, दही और शहद के साथ बर्फ के टुकड़े को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।