Shivangi Joshi Aka Nayra House: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' शो से टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ने घर-घर में खास जगह बनाई। आज उनका नाम टीवी की टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल है। बता दें कि शिवांगी जोशी का देहरादून और मुंबई में खुद का घर है। इस आर्टिकल में हम आपके लिए उनके मुंबई वाले घर की फोटोज लेकर आए हैं, जो किसी महल जैसा दिखता है।
शिवांगी जोशी के घर की कीमत
View this post on Instagram
शिवांगी जोशी मूल रुप से देहरादून से हैं, लेकिन काम के चलते वो मुंबई में रहती हैं। उनका घर मुंबई के मलाड रोड पर है, जिसकी कीमत कई करोड़ रुपये है। उनके घर से बेहद ही खूबसूरत नजारा दखाई देता है।
खूबसूरत है घर
View this post on Instagram
शिवांगी जोशी ने अपने घर को सजाने के लिए अलग-अलग हिस्सों में छोटे-छोटे शोपीस रखे हैं। उन्होंने अपने अवार्ड से भी घर को सजाया है, जो देखने में काफी अच्छा लगता है। बता दें कि उनके घर में अच्छा खासा स्पेस नजर आ रहा है क्योंकि उन्होंने लाइट कलर्स को फोकस में रख कर डेकोरेशन की है।
View this post on Instagram
ऐसा दिखता है मंदिर
View this post on Instagram
शिवांगी जोशी पूजा-पाठ में बहुत विश्वास रखती हैं। हर साल उनके घर में गणपति बप्पा भी आते हैं। इस वीडियो में नजर आ रहा है कि उन्होंने मंदिर सजाने के लिए फूलों की मदद ली है।
बाल्कनी व्यू
View this post on Instagram
तमाम स्टार्स के घरों की बालकनी से बहुत अच्छा व्यू दिखता है। इस मामले में शिवांगी जोशी भी कम नहीं है। उनकी बालकनी से दूर-दूर के दृश्य साफ नजर आते हैं। वहींबालकनीकी देखें, जो उन्होंने उसे अलग-अलग पौधों से सजाया हुआ है।
प्लांट्स पसंद करती हैं शिवांगी
View this post on Instagram
शिवांगी के घर के अलग-अलग हिस्सों में प्लांट लगे हुए हैं। बता दें कि प्लांट्स ना सिर्फ देखने में अच्छे लगते हैं, बल्कि आपके घर की हवा को भई शुद्ध बनाते हैं। (बालकनी में पौधे उगाने के दौरान ना करें ये गलतियां)
इसे भी पढ़ेंःअनुपमा सीरियल की है फैंन तो जरूर जानें इससे जुड़ी हुई ये 5 दिलचस्प बातें
View this post on Instagram
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों