वरुण और नताशा के घर आया नन्हा मेहमान, बेबी गर्ल की किलकारियों से गूंजा आशियाना

वरुण धवन और नताशा के घर बेबी धवन का आगमन हो चुका है। इस दिन का इंतजार वरुण के फैंस लंबे समय से कर रहे थे। आपको बता दें कि सोमवार को वरुण को मुंबई में हिंदूजा अस्पताल से निकलते हुए देखा गया था। 

 
varun dhawan natasha become parents of baby girl

साल 2024 में कई सेलिब्रिटीज के घर में किलकारियां गूंजने वाली हैं। मई में यामी गौतम ने बेटे को जन्म दिया और ऋचा चड्ढा-अली फजल भी जल्द पैरेंट्स बनने वाले हैं। अब आज ही, वरुण और नताशा भी नन्ही परी के पेरेंट्स बन चुके हैं। आपको बता दें कि 15 हफ्ते पहले वरुण धवन ने अपने पेरेंट्स बनने की खबर सोशल मीडिया पर शेयर की थी।

वरुण धवन और नताशा दलाल इंडस्ट्री के सबसे प्यारे कपल में से एक हैं, जिन्होंने हर पल दर्शाया कि रिलेशनशिप गोल्स क्या होते हैं। साल 2021 में दोनों ने धूमधाम से शादी की और अब अपने पहले बच्चे का स्वागत कर रहे हैं।

वरुण ने एक खूबसूरत तस्वीर इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की थी, जिसमें वरुण नताशा का बेबी बंप किस करते हुए दिखे थे। ऐसा कहा जा रहा था कि कपल मई के एंड या जून के फर्स्ट वीक में नन्हे मेहमान का स्वागत करेगा।

सोमवार को वरुण को मुंबई में हिंदूजा हॉस्पिटल से निकलते हुए देखा गया था। यह तस्वीरें जैसे ही पैपराजी की ओर से वायरल हुई तो कयास लगने शुरू हुए कि जल्द ही वरुण पिता बनने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नताशा हिंदूजा में लेबर पेन के कारण एडमिट हुई थीं। अब धवन फैमिली ने इस बात की पुष्टि भी कर दी है कि वरुण और नताशा प्यारी-सी बिटिया के पेरेंट्स बन गए हैं।

हिंदूजा हॉस्पिटल में नताशा ने दिया बच्चे को जन्म

जैसा कि हमने आपको बताया कि सोमवार की शाम को ही वरुण धवन को हिंंदूजा हॉस्पिटल में देखा गया था। इसके काफी देर बाद, धवन फैमिली भी हॉस्पिटल पहुंची। सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जहां वरुण के पिता और डायरेक्टर डेविड धवन हॉस्पिटल के बाहर अपनी कार से उतरते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनका पूरा परिवार भी घर के नए सदस्य के आगमन का जश्न मनाने के लिए वरुण और नताशा का साथ देने पहुंचे हैं।

इसे भी पढ़ें: वरुण धवन और नताशा दलाल का घर है बेहद खूबसूरत, देखें फोटोज

फरवरी में दी थी पेरेंट्स बनने की खबर

View this post on Instagram

A post shared by VarunDhawan (@varundvn)

साल के दूसरे महीने फरवरी 2024 में वरुण धवन ने इस बात की घोषणा अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर की थी। उन्होंने एक मोनेक्रोमेटिक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में एक्टर का पालतू डॉगी जॉय सोफे पर बैठा है। देखा जा सकता है कि वरुण, नताशा के बेबी बंप पर किस कर रहे हैं। इस पिक्चर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन लिखा था, "हम प्रेग्नेंट हैं, आप सभी के आशीर्वाद और प्यार की जरूरत है #myfamilymystrength"। यह खबर पाते ही लोगों ने उन्हें कई बधाई संदेश दिए थे।

इसे भी पढ़ें: नताशा ने कई बार ठुकराया था वरुण का प्रपोजल, जानें कैसे हुआ इन दोनों को प्यार

स्कूल स्वीटहार्ट्स वरुण और नताशा ने 2021 में की थी शादी

वरुण और नताशा एक ही स्कूल से पढ़ें हैं और दोनों अच्छे दोस्त थे। इसके बाद, दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया। काफी वक्त तक तो किसी को भी वरुण और नताशा के बारे में पता नहीं लगा था। आपको बता दें कि नताशा दलाल पेशे से फैशन डिजाइनर हैं। एक-दूसरे को अच्छी तरह समझने के बाद, 2021 में अलीबाग में दोनों शादी के बंधन में बंधे थे।

वर्क फ्रंट की बात करें तो अब वरुण धवन फिल्म 'बेबी जॉन' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ कीर्ति सुरेश, वामिका गब्बी, जैकी श्रॉफ और राजपाल यादव भी होंगे। साथ ही, हॉलीवुड फिल्म 'सिटाडेल' के एक स्पिन-ऑफ में भी वह समांथा रुथ प्रभु के साथ नजर आने वाले हैं।

वरुण और नताशा को हमारी ओर से अशेष शुभकामनाएं! आपका इस स्टोरी को लेकर यदि कोई सवाल है, तो उसे हम तक जरूर पहुंचाएं। अगर आपको यह लेख पसंद आया, तो इसे लाइक और शेयर करना न भूलें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image credit: herzindagi, pallav palliwal and instagram@varundhawan

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP