Pakistani Best On-Screen Couples: पाकिस्तानी ड्रामा भारत में खूब पसंद किए जाते हैं। कुछ ऐसे शोज है जो जबरदस्त हिट साबित हुए हैं। इनमे नजर आई कुछ ऑनस्क्रीन जोड़ियां तो लोगों की फेवरेट बन चुकी हैं। इन कपल्स को दर्शक बार-बार स्क्रीन पर देखना चाहते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही सुपर-डुपर हिट ऑनस्क्रीन जोड़ियों के बारे में बता रहे हैं जो जिसके फैंस भारत में भी देखने को मिल रहे हैं।
पाकिस्तान के बेस्ट ऑनस्क्रीन कपल्स (Who is the best onscreen couple in Pakistan)
फरहान सईद-इकरा अजीज
पाकिस्तानी शो सुनो चंदा में और इकरा अजीज और फरहान सईद की जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया। सीरियल में दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों को इतनी पसंद आई कि इसका सीजन 2 भी आया। पाकिस्तान ही नहीं भारतीय दर्शन भी इन ऑन स्क्रीन जोड़ी पर खूब प्यार लुटाते हैं।
हानिया अमीर-फरहान सईद
View this post on Instagram
हानिया अमीर और फरहान सईद को भी लोग खूब प्यार करते हैं। मेरे हमसफर ने टीवी इंडस्ट्री को हानिया अमीर और फरहान सईद जैसी हिट जोड़ी दी थी। सीरियल में हमजा का हाला के लिए प्यार लोगों को खूब पसंद आया था।
सनम सईद-फवाद खान
View this post on Instagram
सनम सईद औऱ फवाद खान पाकिस्तानी शो की वो ऑनस्क्रीन जोड़ी है जिनसे आज भी लोग इंस्पायर होते हैं। इन दोनों की जोड़ी ने सभी ऑनस्क्रीन कपल को पीछे छोड़ दिया। इनके लिए फैंस की दीवानगी का आलम यह है कि दोबारा से दोनों को रोमांटिक ड्रामा में देखना चाहते हैं। बता दें कि यह सुपरहिट जोड़ी सीरियल जिंदगी गुलजार है में बनी थी।
फवाद खान- महिरा खान
साल 2011 में टेलिकास्ट हुए पाकिस्तानी ड्रामा में फवाद खान और माहिरा खान लीड रोल में थे। शो में दोनों की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आई। आज भी ये प्यारी सी ऑनस्क्रीन जोड़ी लोगों के दिलों में जिंदा है।
यह भी पढ़ें-ये हैं पाकिस्तान के 5 बेहतरीन ड्रामा शोज, जिनके दीवाने हैं भारतीय दर्शक
युमना जैदी - वहाज अली
View this post on Instagram
साल 2023 में ही टेलीकास्ट हुई शो तेरे बिन में युमना जैदी और वहाज अली को इतना ज्यादा पसंद किया गया कि अब मेकर्स ने तेरे बीन सीजन 2 का भी ऐलान दिया है। जल्द ही पर्दे पर दोनों एक्टर्स एक दूसरे के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। इस सीरियल में मीरब और मुरतसिम की नोक-झोक से लेकर प्यार में दीवनगी की कहानी लोगों को खूब पसंद आई।
यह भी पढ़ें-बेहद कम उम्र में करोड़पति बने ये स्टार्स, आलीशान घर व लग्जरी गाड़ियों के बने मालिक
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों