बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। बीते कुछ समय पहले ही एक्टर ने अपनी बेटी अथिया की शादी की है। वहीं एक इंटरव्यू में सुनील शेट्टी ने अपने बच्चों को लेकर कुछ खास कहा है। एक्टर अपने बच्चों को काफी सिंपल तरीके से रखना चाहते थे। यहां तक कि एक्टर का यह फैसला नहीं था कि उनकी बेटी फिल्मों में काम करें। अथिया शेट्टी खुद बचपन से ही फिल्मों में काफी दिलचस्पी रखती थी। ऐसे में उन्होंने फिल्मों में आने का डिसीजन खुद लिया था।
सुनील शेट्टी ने बच्चों को लेकर क्या कहा
हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में सुनील शेट्टी ने इस बात का खुलासा किया है कि आखिर क्यों उन्होंने अपने बच्चों को भारत में नहीं पढ़ाया। एक्टर इस सवाल पर जवाब देते हुए कहा है कि- फिल्मों के कारण उन्हें मिलने वाले क्रिटिसिज्म का असर सिर्फ एक्टर ही नहीं बल्कि उनके परिवार पर भी पड़ा है। ऐसे में वह यह नहीं चाहते थे कि उनके कारण उनके बच्चों को किसी भी तरह की दिक्कत का सामना करना पड़े।
क्यों बच्चों को भारत में नहीं पढ़ाना चाहते थे सुनील शेट्टी?
View this post on Instagram
ऐसे में मैंने यह फैसला किया था कि- मैं अपने बच्चों को भारत में नहीं बल्कि किसी और देश में पढ़ने को भेजूगा। मेरे इस फैसले के बाद मेरे पिता ने यह भी कहा था कि- इसके लिए काफी पैसे लगेंगे। बाहर की पढ़ाई काफी महंगी है लेकिन मैंने कभी इस बात की फिक्र नहीं की। मैंने अपने बच्चों को इन चीजों से हमेशा दूर रखा।
इसे जरूर पढ़ें- शाहरुख खान से लेकर सुनील शेट्टी तक, क्या आप जानते हैं इन स्टार्स की पत्नियों का प्रोफेशन?
अथिया खुद बनना चाहती थी स्टार
अथिया शेट्टी का एडमिशन कही और हो चुका था। जिसके बाद अथिया ने अपने पिता यानी सुनील शेट्टी से कहा कि- मैं अब पढ़ना नहीं बल्कि फिल्मों में काम करना चाहती हूं। मैंने कहा कि ये अच्छी बात है लेकिन क्या अपनी असफलताओं को स्वीकार कर पाओगे? क्योंकि जब आपकी फिल्म नहीं चलती हैं तो आपको काफी स्ट्रेस होता है। इसके साथ ही आपको कई बार ट्रोल का भी सामना करना पड़ता है। इन सब चीजों को सुनने के बाद भी अथिया ने खुद से फिल्मों में काम करने का फैसला किया।
इसे जरूर पढ़ें-महल जैसे घर में रहती हैं अथिया शेट्टी, तस्वीरें देख आप भी बोलेंगे वाह
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों