बिग बॉस 9 में दिखे कपल कीथ सिकेरा और रेशेल राव के घर बेटी का जन्म हुआ है। इस खुशी को उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया। इसमें एक ब्लैक और व्हाइट कलर का फोटो लगा हुआ है। जिसमें कपल के हाथों छोटे-छोटे पैर नजर आ रहे हैं। इस में लिखा है बेबी गर्ल सिकेरा इज हेयर आपको बता दें कि वो अपनी बेटी के जन्म से काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। इस खूशखबरी को सुनकर उनके दोस्त और फैंस ढेर सारी बधाई दे रहे हैं।
इस दिन दिया बेटी को जन्म
View this post on Instagram
इस पोस्ट के साथ कपल ने कैप्शन में लिखा, 'सबसे बड़े आशीर्वाद के लिए ईश्वर की पूजा करते हुए हमारी बेटी का जन्म 1 अक्टूबर 2023 को हुआ। आपके द्वारा दिखाए गए प्यार और सपोर्ट के लिए थैक्यू। हमेशा अपना प्यार ऐसे ही हमारे ऊपर बनाए रखें, और ऐसे ही हमारे साथ बने रहे।
मैटरनिटी फोटोशूट में बिकिनी पहनें नजर आई थी रोशेल
View this post on Instagram
सोशल मीडिया के इस पोस्ट में आप देख सकती हैं कि रोशेल राव ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर एक फोटोशूट के दौरान शेयर (बिग बॉस कंटेस्टेंट) की। इसमें उन्होंने बेबी बंप और कीथ के साथ फोटो शेयर की। जिसमें वो पिंक कलर के बिकिनी पहने नजर आई। वहीं दूसरी ओर उनके पार्टनर कीथ सिकेरा भी ट्विनिंग कर रहे थे। उन्होंने इस फोटोशूट में पिंक कलर शर्ट और व्हाइट पैंट स्टाइल की हुई थी।
इसे भी पढ़ें: Rochelle Rao Pregnancy: रोशेल राव ने मैटरनिटी फोटोशूट के साथ शेयर की अपनी प्रेग्नेंसी न्यूज, देखें तस्वीरें
पोस्टर शेयर कर की थी प्रेग्नेंसी अनाउंस
View this post on Instagram
आपको बता दें कि इस कपल ने अगस्त के महीने में अपनी प्रेग्नेंसी को अनाउंस किया था। इसके लिए भी उन्होंने अपने सोशल मीडिया (दिशा परमार की बेबी गर्ल) पर अकाउंट पोस्ट शेयर किया था। जिसमें उन्होंने लिखा था, ''दो छोटे हाथ, दो छोटे पैर, एक बेबी गर्ल या बॉय, कोई भी हो इनसे मिलने के लिए हम बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब वो आ गई है।
इसे भी पढ़ें: इन टीवी सेलेब्स ने प्रेग्नेंसी के दौरान स्विमसूट में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
बिग बॉस 9 में हुई थी रोशेल और कीथ
आपको बता दें कि इस कपल की मुलाकात सबसे पहले बिग बॉस 9 में हुई थी। वहीं से दोनों के प्यार की कहानी की शुरुआत हुई। बिग बॉस से बाहर आने बाद दोनों ने एक दूसरे के साथ समय बिताया। फिर साल 2018 में क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी की।
उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। अगर आपको स्टोरी से जुड़े कुछ सवाल हैं तो इसके लिए हमारे कमेंट सेक्शन पर अपनी राय साझा कर सकते हैं। आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें और जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों