19 साल में सगाई, धोखा मिलने पर लिए इंजेक्शन...RJ Mahvash ने युजवेंद्र चहल से डेटिंग की अफवाहों के बीच छेड़ा मंगेतर का जिक्र

RJ Mahvash और युजवेंद्र चहल की डेटिंग की अफवाहें लंबे समय से सोशल मीडिया पर चल रही हैं। इन्हीं सब के बीच आरजे महवश का एक वीडियो इंटरनेट पर सामने आया है, जिसमें वह अपने मंगेतर और 19 साल की उम्र में सगाई होने की बात करती दिखाई दे रही हैं। 
RJ Mahvash Relationship

फेमस यूट्यूबर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आरजे महवश इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ के लिए सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच में जब से आरजे महवश और क्रिकेटर युजवेंद्र चहल को साथ देखा गया है, तब से ही दोनों के डेटिंग की अफवाहें सोशल मीडिया पर देखने को मिल रही हैं। हालांकि, आरजे महवश ने अब सामने आकर इन अफवाहों और युजवेंद्र चहल संग डेटिंग की अफवाहों को साफ कर दिया है। जी हां, आरजे महवश ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में अपना रिलेशनशिप स्टेट्स बताया है और अपने पास्ट का एक डार्क चैप्टर भी खोला है। जिसमें उन्होंने रिश्ते में मिले धोखे के बारे में बताया है। आइए, यहां जानते हैं आरजे महवश ने युजवेंद्र चहल संग डेटिंग से लेकर प्यार में धोखा खाने के बाद इंजेक्शन लेने तक, क्या-क्या शेयर किया है।

क्या युजवेंद्र चहल को डेट कर रही हैं आरजे महवश?

आरजे महवश ने हाल ही में युवा को इंटरव्यू दिया है। जहां उनसे सवाल किया गया कि क्या वह किसी को डेट कर रही हैं। सवाल पर आरजे महवश ने कहा कि वह पूरी तरह से सिंगल हैं और उन्हें आज के समय में शादी का कॉनसेप्ट नहीं समझ आता है। आरजे महवश ने आगे कहा कि वह उन लोगों में से हैं, जो शादी के लिए डेट करते हैं और वह कैजुअल डेटिंग पर नहीं जाती हैं। वह उस इंसान के साथ ही डेट पर जाएंगी जिसके साथ वह अपनी पूरी जिंदगी बिताना चाहती हैं।

19 साल की उम्र में हुई थी सगाई!

View this post on Instagram

A post shared by Mahvash (@rj.mahvash)

आरजे महवश ने इसी इंटरव्यू में यह भी बताया कि उनकी 19 साल की उम्र में सगाई हो गई थी। महवश ने साथ ही बताया कि इस सगाई को उन्होंने 21 साल की उम्र में तोड़ दिया था। आरजे महवश का कहना था कि वह अलीगढ़ में बड़ी हुई हैं और उनकी परवरिश ऐसी थी जिसमें शादी को अल्टीमेट गोल माना जाता था। लेकिन, समय के साथ उन्होंने महसूस किया कि उन्हें अपनी खुशियों को प्रॉयरिटी देने की जरूरत है।

इसे भी पढ़ें: कौन हैं RJ Mahvash? बिग बॉस और कई फिल्मों के ठुकरा चुकी हैं ऑफर...जानें क्यों हैं इतनी पॉपुलर

आरजे महवश ने अपने डार्क चैप्टर पर खुलकर बात करते हुए बताया कि, उनके मंगेतर ने तीन बार धोखा दिया था और इस ट्रामा से निकलने के लिए उन्हें मेडिकल ट्रीटमेंट लेना पड़ा था। महवश ने बताया कि उनका सिर्फ रिश्ता ही नहीं, वह भी टूट गई थीं। उनका आत्मविश्वास टूट गया था वह खुद को पर्याप्त नहीं समझती थीं और एक्स को आगे बढ़ता देख उन्होंने अपनी काबिलियत पर सवाल खड़े करने शुरू कर दिए थे।

आरजे महवश को लेने पड़े थे इंजेक्शन!

View this post on Instagram

A post shared by Mahvash (@rj.mahvash)

आरजे महवश ने अपना चैलेंजिंग टाइम याद करते हुए बताया कि उन्हें सीरियस पैनिक अटैक्स हुए थे। जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भी एडमिट होना पड़ा और टेंशन की वजह से इंजेक्शन भी लेने पड़े थे। महवश ने बताया कि उन्होंने अपने एक्स से सगाई करने के लिए पैरेंट्स से झगड़ा किया था और जब उसने धोखा दिया तो वह यह बात माता-पिता को नहीं बता पाई थीं।

आरजे महवश ने बताया कि, उन्होंने अपने मंगेतर को दो बार माफ किया, पर जब उसने तीसरी बार भी चीट किया तो उन्होंने रिश्ता खत्म कर लिया। लेकिन, उन्हें यह डर था कि सगाई टूटने पर लोग कैसे रिएक्ट करेंगे। वह सेल्फ डाउट करने लगी थीं। फिर उन्हें बाद में समझ आया कि जिसे धोखा देना है वह देगा ही, चाहे गर्लफ्रेंड कितनी भी सुंदर हो। एंजेलिना जोली को धोखा मिल सकता है तो मैं और क्या कह सकती हूं।

इसे भी पढ़ें: कौन हैं तमन्ना कटोच? जिनकी रैंप वॉक के सामने जाह्नवी कपूर का जलवा भी पड़ा फीका

लिंकअप रूमर्स से नहीं पड़ता फर्क!

युजवेंद्र चहल और डेटिंग रूमर्स पर भी आरजे महवश ने जवाब दिया है। महवश ने कहा कि उन्हें ट्रोलिंग और लिंकअप रूमर्स से फर्क नहीं पड़ता है। उन्होंने इससे डील करना सीख लिया है। बता दें, साल 2024 के क्रिसमस से आरजे महवश और युजवेंद्र चहल का नाम जोड़ा जा रहा है, जिसपर अब सामने आकर आरजे ने स्टेटमेंट दिया है।

हमारी स्टोरी से रिलेटेड अगर कोई सवाल है, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit: Instagram/rj.mahvash

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

FAQ

  • कौन हैं आरजे महवश?

    आरजे महवश एक फेमस यूट्यूबर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं। वह अपनी प्रैंक वीडियोज के लिए जानी जाती हैं।