बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने काफी धूमधाम से शादी की हैं। पांच सितारा वेन्यू से लेकर लाखों की ज्वेलरी और उनके करोड़ो के डिजाइनर कपड़ों ने सभी को काफी हद तक आकर्षित किया है। इन सेलेब्स की तरह शादी करना किसी आम इंसान का एक सपना ही हो सकता है। आज इस रिपोर्ट में हम आपको बताएंगे कि किन स्टार्स ने अपनी शादी में पानी की तरह पैसा बहाया है। चलिए जानें...
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा 22 सितंबर 2023 में शादी रचाई हैं। कपल ने अपनी शादी में काफी खर्च किया था। कपल ने अपनी शादी के लिए उदयपुर के द लीला पैलेस को चुना था। इस पैलेस में एक रात रूकने का किराया करीब 40 हजार रुपय़े हैं। कपल ने इस पूरे होटल को अपनी शादी के लिए बुक किया था। इतना ही नहीं, कपल की शादी के लिए भारी स्कयोरिटी की भी व्यवस्था की गई थी। कपल की शादी में उनके करीबी दोस्त परिवार के लोग और इंडस्ट्री के कई बड़े चेहरे मौजूद थे। रिपोर्ट्स की मानें तो इस शादी में 10 करोड़ का खर्च कपल ने किया था।
कियारा-सिद्धार्थ की शादी
बॉलीवुड के क्यूट कपल कियारा-सिद्धार्थ ने काफी शाही तरीके से शादी की थी। कपल की शादी में भी उनके परिवार के साथ उनके करीबी दोस्त और इंडस्ट्री के बड़े चेहरे मौजूद हुए थे। सिद्धार्थ और कियारा ने 7 फरवरी 2023 को जैसलमेर के सूर्यगढ़ में सात फेरे लिए थे। कियारा और सिड ने अपने शादी के आउटफिट पर भी लाखों रुपये खर्च किया था। कपल के कपड़ों को मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था। रिपोर्ट्स की मानें तो कपल की शादी में करीब 2 करोड़ 14 लाख और 80 हजार रुपये खर्च हुए थे। कियारा-सिद्धार्थ ने शादी में आए मेहमानों को रिटर्न गिफ्ट्स भी दिए थे।
हार्दिक पांड्या-नताशा स्टेनकोविक की शादी
हार्दिक पांड्या-नताशा स्टेनकोविक ने अपने बेटे के जन्म के बाद दोबारा भारत में शादी करने का प्लान किया था। कपल की शादी काफी आलिशान हुई थी। कपल ने फिर से शादी काफी धूमधाम तरीके से किया था। कपल ने 14 फरवरी 2023 यानि वैलेंटाइन डे के दिन में दूसरी बार शादी की है। इससे पहले दोनों ने क्रूज पर सगाई की थी। सगाई करने के बाद ही कपल ने प्रेगनेंसी की खबर अपने फैंस के साथ शेयर की थी। दोनों का विवाह उदयपुर के राफेल होटल में आयोजित किया गया इस होटल में एक रात रूकने का किराया करीब 50 हजार से शुरू होता है। ऐसे में कपल ने अपनी शादी में अपने दोस्तो के साथ करीबी लोगों को बुलाया था। शादी में कपल ने दिल खोलकर करीब 4 से 5 करोड़ रुपये खर्च किए थे।
इसे भी पढ़ें-Parineeti-Raghav Wedding: शादी के बंधन में बंधे परिणीति और राघव
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
image credit- Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों