मन्नारा चोपड़ा रियलिटी शो बिग बॉस 17 से निकलने के बाद से काफी मशहूर हो गई हैं। उन्हें दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया था। अब आए दिन उनसे जुड़ी खबरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। इस शो के दौरान भी मन्नारा अपनी बहनों का नाम कभी नहीं लेती थी। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि चोपड़ा सिस्टर्स के बीच आखिर क्या चल रहा है।
क्या प्रियंका- परिणीति से नहीं बनती मन्नारा की
मन्नारा ने इस सवाल को जवाब देते हुए कहा है कि- मैं इसलिए उनका नाम नहीं लेती थी क्योंकि मैं नहीं चाहती थी कि लोग मुझे नेपो किड कहें। ऐसे में जब उन्होंने अपने बहनों का नाम लेना बंद कर दिया तो लोगों को ऐसा लगा कि मेरा अपनी बहनों से नाता अच्छा नहीं है। हालांकि यह बातें पूरे तरीके से गलत है। हम जब भी फैमिली फंक्शन होता है, एक- दूसरे से मिलते हैं।
मन्नारा ने आगे क्या कहा
मन्नाराचोपड़ा आगे कहती हैं कि- मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि इन बकवास पर आपको विश्वास नहीं करना चाहिए। वो शो में अपने दम में आगे बढ़ना चाहती थी। वह नहीं चाहती थी कि लोग यह कहे कि यह अपने परिवार के दम पर आगे आई है। ऐसे में मन्नारा ने यह साफ कर दिया है कि उनके परिवार के बीच सबकुछ ठीक चल रहा है।
इसे भी पढ़ें-इस वजह से बहन परिणीति की शादी से प्रियंका ने बनाई दूरी, मां मधु चोपड़ा ने किया खुलासा
मन्नारा ने की प्रियंका की तारीफ
मन्नारा कहती हैं कि जब प्रियंका मिस वर्ल्ड बनी हम काफी छोटे थे लेकिन उसे हम सभी कजिन को काफी सीखने को मिला। अब भी वह हमें रियलिटी के बारे में बताती हैं और पूरी मदद करने की कोशिश करती हैं। वह कहती हैं कि हमें अपना लक्ष्य प्राप्त किए बिना हार नहीं मानना चाहिए।
इसे भी पढ़ें-बेहद लग्जरी लाइफ जीती हैं मन्नारा चोपड़ा, देखें कुछ खास तस्वीरें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit - instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों