Mahabharat शो में काम करने वाली एक्ट्रेस की रियल लाइफ फोटोज देखें

Mahabharat Female Star Cast: महाभारत सीरियल में काम करने वाली एक्ट्रेस आज भी लोगों के मन में खास जगह रखती हैं। इस आर्टिकल में देखें उनकी लेटेस्ट फोटोज। 

 
mahabharat female star cast real name

Mahabharat Female Star Cast: साल 2013 में स्टार प्लस पर आए सीरियल महाभारत को लोगों ने बेहद पसंद किया था। ऐसे में महाभारत में द्रौपदी, कुंती, गांधारी के अवतार में नजर आई एक्ट्रेसेस ने अपने हुनर से काफी वाहवाही बटोरी। इन एक्ट्रेसेस को सभी उनके किरदारों को नाम से जानते हैं लेकिन असल जिंदगी में वो अपने किरदारों से हटकर बिंदास जिंदगी जीती हैं।

महाभारत शो की 'कुंती' अब कैसी दिखती हैं?

शफाक नाज ने महाभारत शो में कुंती का किरदार निभाकर लोगों को दिल जीता था। रियल लाइफ में एक्ट्रेस हमेशा अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं। अपने भाई की वजह से शफाक कॉन्ट्रोवर्सीज का भी हिस्सा रह चुकी हैं। शफक नाज को इंस्टाग्राम पर 700 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

महाभारत शो की गांधारी

View this post on Instagram

A post shared by Riya Deepsi (@rriyadeepsi)

महाभारत शो की गांधारी यानि रिया दिपसी भी रियल लाइफ में बहुत अलग दिखती हैं। उन्होंने महज 17 साल की उम्र में गांधारी का किरदार निभाया था। 17 साल की उम्र में खुद से 12 साल बड़े कलाकार की मां का किरदार निभाने के लिए उनकी खूब प्रशंसा हुई थी।

महाभारत शो की द्रोपदी

महाभारत शो की में द्रौपदी का किरदार निभाने वाली पूजा शर्मा की असल जिंदगी की फोटोज बहुत अलग हैं। समय के साथ एक्ट्रेस बहुत बदल गई गई हैं। उन्हें इंस्टाग्राम पर 800 हाजर से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

महाभारत शो की रुक्मणी

महाभारत में रुक्मणी के किरदार में नजर आईं पल्लवी सुभाष सिरके ने छोटे पर्दे पर खूब वाहवाही लूटी थी। आपको पता दें कि उन्होंने मराठी, तेलुगू फिल्मों के अलावा श्रीलंका फिल्मों में भी काम किया है।

इसे भी पढ़ेंःये हैं महाभारत की 5 सबसे अक्लमंद स्त्रियां जिन्होंने दिया लाखों लोगों को ज्ञान

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit - Instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP