Paresh Rawal Birthday: कभी जेबखर्च के लिए पैसे नहीं थे परेश रावल के पास, छोड़नी पड़ी थी बैंक की नौकरी

बॉलीवुड अभिनेता परेश रावल आज 68 साल के हो चुके हैं। ऐसे में आज हम आपको उनसे जुड़ी कुछ खास बातें बताने वाले हैं। 

 

struggle story of paresh rawal

बॉलीवुड में सबके लिए नाम बनाना इतना आसान नहीं होता है। हर साल लाखों लोग हीरो बनने का सपना लेकर मुंबई तो आते हैं लेकिन कई लाख लोगों का सपना पूरा नहीं हो पाता है। ऐसे में आज हम आपको बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता परेश रावल के स्ट्रगल दिनों के बारे में बताने वाले हैं।

अनुपम खेर के शो में परेश रावल ने किया खुलासा

परेश रावल अब किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। एक्टर ने 240 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके हैं। एक्टर ने अनुपम खेर के शो पर अपनी स्ट्रगल लाइफ से जुड़ी चीजों के बारे में खुलकर बात की हैं। जिसे सुनने के बाद सभी लोग हैरान रह गए हैं।

कभी बैंक में नौकरी करते थे परेश रावल

Love Story of paresh rawal and swaroop

परेश रावलकहते हैं कि हमारे घर में पॉकेट मनी का कोई कॉन्सेप्ट नहीं हुआ करता था। हमें सब कुछ खुद से करना होता था। ऐसे में वह खुद का खर्च चलाने के लिए बैंक में नौकरी करने लगे थे। उन्हें शुरुआत में डेढ़ महीने के लिए बैंक में नौकरी मिल गई थी। हालांकि उन्होंने 3 दिन में ही नौकर छोड़ दी।

यह भी पढ़ें-मिस इंडिया को कुछ ऐसे किया था प्रपोज, जानें परेश रावल और स्वरूप संपत की लव स्टोरी

संपत स्वरूप ने किसके संग रचाई शादी

उस दौरान उनकी गर्लफ्रेंड संपत स्वरूप उनकी मदद करती थी। वह उन्हें खर्च चलाने के लिए पैसे दिया करती थी। बता दें कि संपत स्वरूप एक्ट्रेस है। संपत ने साल 1979 में मिस इंडिया का खिताब भी अपने नाम किया था। परेश के बुरे वक्त में उनका साथ देने वाली संपत से ही परेश से 1987 में शादी रचा ली थी।

यह भी पढ़ें-प्यार में मिले धोखे से लेकर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर तक, बहुत ही ट्रैजिक रही है एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों की लव लाइफ

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image Credit - instgaram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP